फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Woman dead body found in closed room, husband absconding

शामली : बंद कमरे में मिला महिला का शव, पति फरार, तीन साल लिव-इन में रहने के बाद की शादी

Sun, 29 Aug 2021 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Aug 2021 03:03 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार महिला के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं, शरीर के अन्य हिस्सो पर भी चोट के निशान मिले हैं। पति पर हत्या करने का शक जताते हुए उसकी तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन
Shamli: Woman dead body found in closed room, husband absconding
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में चौसाना थानाक्षेत्र में एक महिला का शव बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मुजफ्फरनगर में रह रहे महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद व तुरंत घटनास्थल की और दौड़ पड़े। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चौसाना में खेडकी मार्ग पर बंद मकान में 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला अपने पति के साथ अकेली रहती थी। पति ने गांव मे रहने वाले अपने रिश्तेदारो को अपनी पत्नी के फांसी लगाने की बात बताई और खुद फरार हो गया।  
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर महिला के शव को कब्जे में लिया पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना भिजवा दी है परिजन अभी चौसाना नहीं पहुंचे हैं। बताया गया कि मृतक महिला का नाम यासमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं और शरीर के अन्य हिस्सो में भी चोट के निशान पाए गए हैं। बताया कि महिला अपने पति मोहसिन के साथ पिछले दो साल से चौसाना में रह रही थी। 

मृतक का पति मोहसीन मूलरूप से गांव सनौली खुर्द जिला पानीपत हरियाणा का निवासी है, जबकि महिला गांव नावला जिला मुजफ्फरनगर की निवासी है। तीन साल से लिव इन में रहने के बाद दोनों ने शादी की थी। मृतका का पति लकड़ी का कारीगर है। 

पुलिस ने पति पर हत्या करने का शक जताते हुए उसकी तलाश शुरु कर दी है। सीओ कैराना जितेन्द्र सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ का कहना है कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed