फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: woman consumed poison in the Collectorate after her boyfriend refused to marry her

Shamli: महिला ने कलक्ट्रेट में खाया जहर, पुलिस के हाथ-पांव फूले, पूछताछ में बोली-प्रेमी ने जिंदगी बबार्द कर दी

Mon, 23 Sep 2024 05:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 23 Sep 2024 05:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवती ने कलक्ट्रेट में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। माैके पर माैजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Shamli: woman consumed poison in the Collectorate after her boyfriend refused to marry her
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली कलक्ट्रेट में माैजूद पुलिसकर्मियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया गया कि प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने पर हिंदू महिला ने कलक्ट्रेट में जहर खा लिया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के यमुनानगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला(35) ने सोमवार दोपहर को कलक्ट्रेट में जहर खा लिया। इसके बाद वह बेहोश होेकर गिर गई। महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पति की पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद वह फेस बुक के माध्यम से झिंझाना के रहने वाले समीर के संपर्क में आई। समीर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और दिल्ली ले जाकर होटल में उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी से वह शादी करने की बात कहती तो वह हर बार टाल देता था।

उसने उसके खिलाफ दो साल पहले पुलिस में दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल गया था, लेकिन बाद में समझौता होने पर वह जेल से बाहर आ गया था। आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देता है। अधिकारियों के यहां शिकायत करने पर भी उसे न्याय नहीं मिला। इसके चलते उसने कलक्ट्रेट में जहर खा लिया।

एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि एक महिला के जहर खाने का मामला जानकारी में आया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed