फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: UP Police constable recruitment... 200 suspects on STF radar, special attention on Solver gang

UP News: उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती... 200 संदिग्ध एसटीएफ के रडार पर, सॉल्वर गैंग पर खास नजर

Thu, 22 Aug 2024 06:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 Aug 2024 06:02 PM IST
सार

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती को लेकर शामली में 200 संदिग्ध एसटीएफ के रडार पर हैं। इसके अलावा खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है।

विज्ञापन
UP News: UP Police constable recruitment... 200 suspects on STF radar, special attention on Solver gang
शामली सिसौली मार्ग पर पुलिस भर्ती की तैयारी करते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर शासन-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूर्व में सामने आए नकल माफिया, सॉल्वर गैंग व उनसे जुड़े संदिग्ध लोगों पर निगाह रखी जा रही है। खुफिया विभाग की टीमें भी सतर्क हो गई हैं। जिले में एसटीएफ ने डेरा डाल लिया है। जिले में करीब 200 से ज्यादा संदिग्ध लोग एसटीएफ के रडार पर हैं।
विज्ञापन

 

जिले में पांच दिन होने वाली उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा से पहले दिन अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह परीक्षा पुलिस के साथ एसओजी और एसटीएफ की निगरानी में होगी। एसटीएफ मेरठ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में नकल करने व कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी ने नकल कराने के लिए किसी भी तरह की सेंधमारी करने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में पकड़े गए दस लोगों को नोटिस जारी, पांच-पांच लाख रुपये का मुचलका पाबंद किया
पूर्व में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी करने के आरोप में पकड़े गए जिले के करीब 10 लोगों को नोटिस जारी कर कड़ी हिदायत दी गई है। साथ ही उन्हें पांच-पांच लाख रुपये का मुचलका पाबंद किया गया है। अकेले शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले पांच आरोपियों को नोटिस जारी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शामली के गोशाला रोड निवासी संजीव कुमार के विरुद्ध 2017 में थाना नई मंडी सहारनपुर में मामला दर्ज हुआ था। 2021 में मनीष उर्फ मोनू, धर्मेंद्र निवासी गांव बुटराड़ी के विरुद्ध शहर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। 2022 में मोहम्मद हारून निवासी नौकुआं रोड, बूढ़ा बाबू के खिलाफ थाना कोतवाली नगर जिला बरेली में और 2023 में अक्षय मलिक निवासी गांव बहावड़ी के विरुद्ध थाना सिकंदरा आगरा में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पूर्व में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों का शांतिभंग में चालान
पिछली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस ने सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों अनीस निवासी सहपत, दिलशाद निवासी मामौर व अंकित निवासी गोगवान को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए तीनों आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed