{"_id":"67168e3ae83c2a5e6b077586","slug":"shamli-two-youths-attacked-an-attempt-was-made-to-cut-their-neck-they-were-left-bleeding-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: जिम से एक्सरसाइज कर निकले दो युवकों पर हमला, गर्दन काटने की कोशिश, चाकू लगने से हुए लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: जिम से एक्सरसाइज कर निकले दो युवकों पर हमला, गर्दन काटने की कोशिश, चाकू लगने से हुए लहूलुहान
Mon, 21 Oct 2024 10:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:55 PM IST
सार
पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में कितने लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौसना के गंगाराम तिराहे पर सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जिम से लौट रहे दो युवकों पर महेंद्रगढ़ के युवकों ने लाठी डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। दोनों युवकों के गले पर चाकू मारा गया। घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
देर रात गंगाराम तिराहे के पास स्थित जिम से चौसाना के रहने वाले आदिल और जुहेब निकले थे। दोनों घर के लिए जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दूसरी तरफ से आए महेंद्रगढ़ के युवकों ने पहले तो दोनों युवकों के साथ गाली गलौज की । इसके बाद दोनों पर लाठी डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। गले पर चाकू लगने से दोनों लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आननफानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। दोनों की गर्दन पर गहरे घाव हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में कितने लोग शामिल है, इसकी जांच की जा रही है।