Shamli: युवक को अगवा कर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कार्पियो सवार चार युवकाें ने की थी घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार पंजाबी काॅलोनी में युवक को स्कार्पियो में अगवा कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीन दिन पहले हुई मारपीट की रंजिश में युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें घायल युवक समेत चार के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट पहले से दर्ज है।
शहर के मोहल्ला दीन दयाल कालोनी गोशाला रोड निवासी रवि शंकर मंगलवार दोपहर को पंजाबी कालोनी रेलपार में शादी में गया था। वहां से घर लौटते समय स्कार्पियो सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया था और कुड़ाना मार्ग पर ले जाकर उसे मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था।
इसके बाद आरोपी उसे कुड़ाना के जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे। परिजनों ने घायल युवक साथ आदर्श मंडी थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी थी। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया था।
घायल की मां चंदा देवी की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुभम निवासी रेलपार, मयंक शर्मा निवासी हलवाई हट्टा शामली व दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में नामजद दो आरोपी शुभम व मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रवि शंकर से मारपीट तीन दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र मेंं वर्मा मार्किट के निकट हमला करने की रंजिश में की गई थी।
उस घटना की रिपोर्ट मंयक शर्मा ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। मयंक शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था 10 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्त मनीष शर्मा व गौरव शर्मा के साथ ठेेले पर मोमोज खा रहे थे।
आरोप है कि उसी समय कार में आए रवि शंकर, विशाल बिडला निवासी रेलपार, विपिन बंसल निवासी हनुमान चौक और दो अज्ञात युवकों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया था। इस मारपीट का बदला लेने के लिए रवि शंकर से मारपीट की गई थी।