फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: There was a ruckus outside during the Municipal Board meeting

Shamli: पालिका बोर्ड बैठक के दौरान बाहर हुआ हंगामा प्रदर्शन, अंदर सभासदों के बीच हुई मारपीट

Thu, 28 Dec 2023 10:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Dec 2023 10:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पालिका बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सभासदों के बीच हाथापाई और मारपीट भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभासदों को समझाबुझाकर  शांत कराया।

विज्ञापन
Shamli: There was a ruckus outside during the Municipal Board meeting
पालिका बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली नगरपालिका परिषद शामली में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक के दौरान सभागार के बाहर महिलाओं व नागरिकों का हंगामा व नारेबाजी होती रही। अंदर बैठक के दौरान दो सभासदों के बीच जमकर मारपीट हुई्र, जिससे बैठक में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों को अलग कर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद शामली की बोर्ड बैठक शाम चार बजे शुरू हुई। इससे पहले ही नागरिक व महिलाएं पालिका कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने सड़क, पानी, बिजली आदि की समस्याओं को लेकर धरना दिया। 
विज्ञापन

नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल और ईओ रामेंद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नागरिकों ने पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इसी दौरान बैठक में शामिल होने पहुंचे सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने धरने पर बैठे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। नागरिक पालिका के ईओ को धरने पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद तय समय पर बोर्ड बैठक शुरू हुई।

बैठक में विकास कार्यों की चर्चा के दौरान वार्ड दो के सभासद अजित निर्वाल और वार्ड आठ के सभासद अजय कुमार उर्फ बॉबी के बीच कहासुनी और नोंकझोक हुई। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट व लात घूसे चले। बैठक के दौरान मौजूद पुलिस ने दोनों को किसी तरह अलग किया और मामला शांत कराया। इस दौरान बैठक में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
 

पालिकाध्यक्ष ने बैठक जारी रखने को कहा। इसके बाद बैठक में आगे की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक के दौरान भी सभागार के बाहर महिलाएं व पुरुष  पालिकाध्यक्ष व ईओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करते रहे।

बाद में विधायक प्रसन्न चौधरी के साथ ईओ ने उनके बीच पहुंचकर समस्याओं का आठ दिन में हल कराने का आश्वासन दिया। नागरिकों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वे फिर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed