फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli sugar is very sweet in Karnataka

होली के मदे्दनजर शामली के गुड़ और शक्कर की मांग दूसरे राज्यों में बढ़ी

Sat, 08 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shamli sugar is very sweet in Karnataka
शामली नवीन मंडी में गुड़ उतारते कर्मचारी व व्यापारी। - फोटो : SHAMLI
कर्नाटक में खूब भा रही शामली की शक्कर सुनहरी
विज्ञापन

शामली। यूं तो गुड़ और शक्कर की डिमांड पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से खूब है, लेकिन शामली की सुनहरी शक्कर कर्नाटक के लोगों को खूब भा रही है। शामली की मंडी में प्रतिदिन 1500 क्विंटल गुड़ और शक्कर की आवक है। जो डिमांड के अनुसार दूसरे राज्यों को सप्लाई की जा रही है।
बीते दिनों बरसात होने के बाद से दूसरे राज्यों से गुड़ और शक्कर की डिमांड में भी इजाफा हुआ है। लेकिन आवक बढ़ने पर दाम कम होते गए। सीजन की शुरुआत में गुड़ का भाव 3400 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल और शक्कर का 3700 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल था। अब गुड़ और शक्कर की आवक 1400 से 1500 क्विंटल प्रतिदिन की हो गई है। लिहाजा पेड़ी और खुरपा गुड़ का भाव 2500 से 2700 रुपये और शक्कर का भाव 2900 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गया है।
विज्ञापन

शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश संगल ने बताया कि हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में पेड़ी और खुरपा गुड़ तथा कर्नाटक में सुनहरी शक्कर भेजी जा रही है। किसान के माल पर डेढ़ प्रतिशत आढ़त और ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क व्यापारी वसूल कर 2800 रुपये प्रति क्विंटल पर गुड़ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विदेशों में महक बिखेर रहा बड़का में बना गुड़
शामली। जनपद बागपत के गांव बड़का के विशेष गुड़ की महक विदेशों तक फैली है। वहां बना गुड़ शामली मंडी के व्यापारी मंगाते हैं, जो दिल्ली सप्लाई किया जा रहा है। दिल्ली के व्यापारी उस गुड़ को विदेशों तक भिजवा रहे हैं। बड़का के कोल्हू संचालक शब्बीर ने बताया कि यहां बना गुड़ तीन माह से अधिक तक भी खराब नहीं होता है। दस किलो के डिब्बो में पैकिंग करके शामली मंडी में आढ़तियों को भेजा जाता है। शामली से पैकिंग होकर दिल्ली जाता है। शामली मंडी के आढ़ती मांगेराम और कमीशन एजेंट शिवकुमार का कहना है कि दिल्ली के व्यापारी इस गुड़ को 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदते हैं। एक - एक किलो के पैकेट बनाकर अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड तक भेजते हैं। एक हजार से लेकर डेढ़ हजार क्विंटल तक विशेष गुड़ दिल्ली बेचा जाता है।
----- गुड़ और शक्कर का भाव (प्रति क्विंटल)
गुड़ 2500 से 2700 रुपये
शक्कर 2900 से 3000 रुपये
गुड़ शक्कर आवक 1200 से 1500 क्विंटल प्रतिदिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed