{"_id":"6360d7c3bae688460a5fc6df","slug":"shamli-students-protest-at-collectorate-in-anmol-murder-case-demand-for-hanging-of-minor-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: अनमोल हत्याकांड में छात्रों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नाबालिग आरोपियों को फांसी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: अनमोल हत्याकांड में छात्रों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नाबालिग आरोपियों को फांसी देने की मांग
Tue, 01 Nov 2022 01:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:55 PM IST
सार
शामली में हुए अनमोल हत्याकांड के मामले में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मामले के जल्द से जल्द खुलासे और नाबालिग आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर में शुक्रवार रात हुई बीसीए के छात्र की हत्या के मामले में छात्रों और परिजनों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले में पुलिस के खुलासे के बाद नाबालिग आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर निवासी अनमोल (21) पुत्र प्रवीण शर्मा दिल्ली में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टी पर वह घर आया हुआ था। अनमोल के पिता बीएसएफ में तैनात हैं और फिलहाल दिल्ली में उनकी तैनाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: दो हजार रुपये के लिए मर्डर, सऊदी जाने के लिए पढ़ाई के साथ रुपये जोड़ रहा था आदिल, हत्या से बिखरे सपने
शुक्रवार रात वह गांव में मां भगवती के जागरण में गया था। वहां गांव के ही पिता-पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें दो नाबालिग हैं।
मंगलवार को छात्रों ने और परिजनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। छात्रों ने कहा कि नाबालिग आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। जल्दी रिहा होने के बाद वह फिर से अपराधिक घटना को अंजाम देंगे। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया।