फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Student dies after tractor comes into rota cultivator, tractor starts moving after foot hits leg

Shamli: ट्रैक्टर के रोटा कल्टीवेटर में आने से छात्र की मौत, गियर पर पैर लगने से अचानक चल पड़ा ट्रैक्टर

Fri, 09 May 2025 06:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 May 2025 06:34 PM IST
सार

कैराना निवासी उस्मान मदरसे में पढ़ता था। शुक्रवार को मदरसे की छुट्टी के कारण वह अपने चाचा मोबीन के साथ खेत पर चला गया। यहीं पर दर्दनाक हादसा हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Shamli: Student dies after tractor comes into rota cultivator, tractor starts moving after foot hits leg
उस्मान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने चाचा के साथ खेत पर गया मदरसे का छात्र उस्मान (12) अपने ही ट्रैक्टर के पहिए और रोटा कल्टीवेटर में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

कैराना के मोहल्ला आलखुर्द भूरा चुंगी निवासी बिलाल का सबसे बड़ा बेटा उस्मान मदरसे में पढ़ता था। उस्मान के चाचा मोबीन ने बताया कि उसका बड़ा भाई बिलाल हरियाणा में मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाने गया था। बिलाल के तीन बेटे थे, जिसमें उस्मान सबसे बड़ा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मदरसे में अवकाश होने के कारण उस्मान ट्रैक्टर पर बैठ कर सुबह करीब 6 बजे उसके साथ खेत पर चला गया। वह ट्रैक्टर रोक कर नीचे उतर गया। ट्रैक्टर स्टार्ट था। जैसे ही उस्मान ट्रैक्टर से नीचे उतरने लगा तो उसका पैर गियर के लीवर पर लग गया और अचानक गियर लगने से ट्रैक्टर चल पड़ा। उस्मान भी उछल कर ट्रैक्टर के पहिए के आगे गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया और बाद में रोटा कल्टीवेटर में फंसने से उस्मान की मौके पर ही मौत हो गई। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed