Shamli: जिला पंचायत की वसूली को लेकर चले तेजधार हथियार, चार घायल, घटना सीसीटीवी में कैद
शामली जनपद के बिड़ाैली में पुलिस चौकी के निकट बुधवार की देर रात जिला पंचायत की वसूली को लेकर धारदार हथियार चले। वहीं ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई।
विस्तार
शामली जनपद के बिड़ाैली में मेरठ-करनाल हाईवे बिडौली पुलिस चौकी के निकट बुधवार की देर रात जिला पंचायत की वसूली को लेकर धारदार हथियार चले। यहां एक ठेकेदार के लोगों ने दूसरे ठेकदार के लोगों पर धारदार हथियारों तथा लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया, जिसमें चार लाेग घायल हो गए। पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मामला हुआ हुआ। ये पूरा मामला सीसीटीवी में भी कैद हो गया। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: UP News: सीएम योगी ने सहारनपुर में ली जनप्रतिनिधियों की बैठक, दोपहर बाद मुजफ्फरनगर का करेंगे दाैरा
बुधवार देर रात्रि मेरठ करनाल हाईवे बिडौली पुलिस चौकी के निकट जिला पंचायत के स्क्रैप तथा लकड़ी के दो ठेकेदार हाईवे पर वसूली करते हैं। वसूली के मामले को लेकर स्क्रैप ठेकेदार के लोगों पर लकड़ी के ठेकेदार के लोगों ने धारदार हथियारों तथा लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।
हमले में स्क्रैप ठेकेदार के चार लोग घायल हो गए। घायल हुए आकाश, बंटी, अंकुर तथा अनुज को ठेके पर मौजूद उनके दूसरे साथी ऊन सीएचसी ले गए जहां से चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।