{"_id":"6631dea841e73659540539eb","slug":"shamli-sensation-after-dead-body-of-unknown-youth-was-found-in-kairana-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: कैराना में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, एसपी और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कैराना में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, एसपी और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच
Wed, 01 May 2024 11:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 May 2024 11:48 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैराना थानाक्षेत्र के भूरा रोड पर जंगल में चक रोड के किनारे अज्ञात युवक(25) सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। सूचना पर एसपी और फोरेंसिक टीवी मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भूरा रोड पर सब्जी मंडी से आगे जंगल में चक रोड के किनारे एक शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन
बाद में एसपी अभिषेक, एडिशनल एसपी और सीओ अमरदीप मौर्य भी मौके पर पहुंचे और जांच की। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है और हिंदू था।
विज्ञापन
शव के ऊपर चोट के कोई निशान नहीं थे। केवल कान से हल्का सा खून आ रहा था। बाद में पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।