फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's team became the winner in the boys category under 14 and 17

बालक वर्ग अंडर 14 और 17 में शामली की टीम बनी विजेता

Mon, 12 Sep 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shamli's team became the winner in the boys category under 14 and 17
शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज में प्रांतीय प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते खुर्जा व शिका? - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। तीन दिवसीय 33वीं प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की टीम ने अंडर 14 व अंडर 17 बालक वर्ग में जीत हासिल की। इस जीत से वृंदावन में 16 से 18 सितंबर को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित मेरठ प्रांत के विद्या भारती के विद्यालयों की प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि बालक वर्ग अंडर 14 व अंडर 17 में शामली की टीमों ने शिकारपुर की दोनों टीमों को हराकर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया। अंडर-19 बालक वर्ग में खुर्जा की टीम ने शिकारपुर को हराकर, अंडर 14 बालिका वर्ग में सिकंदराबाद की टीम ने हापुड़ को हराया। अंडर-17 में धामपुर की टीम ने सिकंदराबाद को और अंडर 19 में हापुड़ ने धामपुर को हराकर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा और प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेजों में संस्कारयुक्त शिक्षा की प्रशंसा करते हुए छात्रों को भावी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय के अध्यक्ष विनोद गोयल एडवोकेट, प्रबंधक विवेक संगल, जिला प्रचारक विराट व आचार्य नीटू कश्यप ने संयुक्त रूप से पूर्व मंत्री सुरेश राणा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने खेल शिक्षक नितिन कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्या भारती प्रांत खेल संयोजक रविंद्र मोहन, पूर्व प्रबंधक गुलशन राय, अरविंद भार्गव, सुमित गुप्ता, चंद्रदेव, राजेंद्र गोयल, दीपक, गौरव संगल, चंचल गोयल, सुभाष ऐरन, उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, अंकित भार्गव आदि मौजूद रहे।

शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत की खुशी मनाती खुर

शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत की खुशी मनाती खुर- फोटो : SHAMLI

शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर बोलते पूर्व क

शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर बोलते पूर्व क- फोटो : SHAMLI

शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर विजयी टीम को ?

शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर विजयी टीम को ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed