{"_id":"656c7d79613480ddc20d5845","slug":"shamli-report-filed-against-three-in-harsh-firing-case-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हर्ष फायरिंग के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हर्ष फायरिंग के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
Sun, 03 Dec 2023 06:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Dec 2023 06:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Shamli police
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
शामली सोशल मीडिया पर बंदूक व पिस्टल से हर्ष फायरिंग का वीडियाे वायरल होने के मामले में पुलिस ने फायर करने वाले युवक और दो शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शामली में शनिवार को सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक युवक बंदूक और पिस्टल से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो में फायर करने वाले व्यक्ति की पहचान रोहित निवासी पंजाबी कालोनी के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि युवक ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक और पिस्टल से फायर किए हैं। लाइसेंसी बंदूक के शस्त्र धारक का नाम घनश्याम निवासी माजरा रोड निकट भिक्की मोड है और लाइसेंसी पिस्टल के शस्त्रधारक का नाम सचिन श्याम निवासी माजरा रोड शामली है।
विज्ञापन
बताया गया है बंदूक व पिस्टल से दीपावली के मौके पर हर्ष फायरिंग की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल होने पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में रोहित, घनश्याम और सचिन श्याम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।