फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli ranked first in the division in the mega camp of anti-coronavirus vaccination

सहारनपुर मंडल में पहले स्थान पर रहा शामली जनपद

Sun, 19 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shamli ranked first in the division in the mega camp of anti-coronavirus vaccination
शामली। कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए शुक्रवार को आयोजित मेगा कैंप में सहारनपुर मंडल में शामली जनपद पहले स्थान पर रहा है, जबकि प्रदेश में जनपद को 12वीं रैंक मिली है। मंडल में मुजफ्फरनगर दूसरे और सहारनपुर जनपद तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कोरोनारोधी टीके ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाए जाने के उद्देश्य से हर महीने तीन मेगा कैंप लगाए जा रहे हैं। मेगा कैंप की खास बात ये है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को टीकाकरण करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन भी ऑन स्पॉट किए जाते हैं। मेगा कैंप को लेकर शासन स्तर से रैंकिंग जारी की जाती है। सितंबर माह का दूसरा मेगा कैंप शुक्रवार को आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 91 बूथों पर टीकाकरण किया। जनपद को शासन से 30 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के सापेक्ष 23412 लोगों को टीके लगने पर जिले में 78.04 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शासन स्तर से जारी हुई मेगा कैंप की रैकिंग में जनपद शामली प्रदेश में 12वें स्थान पर रहा है। सहारनपुर मंडल में शामली पहले स्थान पर रहा। मुजफ्फरनगर 56.39 प्रतिशत टीकाकरण के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जनपद में 59 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 33272 लोगों को टीके लगे हैं। सहारनपुर 50.98 प्रतिशत टीकाकरण के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। यहां पर 73 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 37212 लोगों को टीके लगे हैं। प्रदेश से जारी रैंकिंग की स्थिति देखे तो मुजफ्फरनगर 49वें और सहारनपुर 59वें स्थान पर रहा है।
-----
शासन से जारी रैकिंग की स्थिति
जनपद - लक्ष्य - टीकाकरण - प्रतिशत
झांसी - 42000 - 41513 - 98.84
गौतमबुद्ध नगर - 32000 - 30660- 95.81
बागपत - 27000 - 25844 - 95.72
अलीगढ़ - 82000 - 77775- 94.85
रायबरेली - 66000 - 60320 - 91.39
शाहजहांपुर - 61000 -54893 -89.99
देवरिया - 76000 - 67259 - 88.50
गाजियाबाद - 85000 - 73994 - 87.05
सीतापुर - 97000 - 83009 - 85.58
महाराजगंज - 59000 - 47011 - 79.68
कानपुर देहात - 41000 - 32460 - 79.17
शामली - 30000 - 23412 - 78.04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed