Shamli News : सामने आई मर्डर की बड़ी वजह, गौरव के तीनों हत्यारे दबोचे, उगला वारदात का पूरा सच
Shamli News : गौरव की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में हत्या की ये बड़ी वजह सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में कोतवाली पुलिस ने गांव खेड़ीकरमू में हुई गौरव की हत्या में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे व ईंट बरामद की। पुलिस का कहना है कि रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
गांव खेड़ीकरमू से कुछ दूरी पर लिलौन वाले मार्ग के निकट प्लाट में रविवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव मिला था, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। शव की पहचान गांव खेड़ीकरमू निवासी गौरव उपाध्याय के रूप में हुई थी। मृतक के भाई सौरभ ने कोतवाली में गांव के शंकर उर्फ राहुल पुत्र पप्पूराम, सागर उर्फ अक्षय पुत्र रामशरण और दीपक उर्फ डाबरा पुत्र अनिल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को एसपी अभिषेक ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गौरव की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गांव सिंभालका अंडरपास के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस और ईंट बरामद हुई।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शंकर उर्फ राहुल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका गौरव से रुपये के लेन-देन को लेकर के विवाद था। जब उसने गौरव से अपने रुपये मांगे तो, उसने रुपये देने से मना कर दिया और जान मारने की धमकी दी। इस विवाद के चलते राहुल ने अपने दो दोस्त दीपक उर्फ डाबरा और अक्षय उर्फ सागर के साथ मिलकर गौरव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बिटौड़े में लाश जलती देख कांप उठे लोग, गांव में फैल गई सनसनी, शव की पहचान करने में जुटे अफसर
शनिवार रात को राहुल ने अपने दोनों दास्तों से गौरव को उसके घर से बुलवाया और खुद रास्ते में मिला। इसके बाद तीनों गौरव को बातों में लगाकर रात में ही गांव से बाहर ले गए। रात में करीब साढ़े दस बजे के पहले दीपक ने पास पड़ी ईंट से गौरव के सिर और चेहरे पर वार किए। इसके बाद राहुल और अक्षय ने अपने-अपने तमंचे से गौरव के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसपी ने बताया गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: आदित्य राणा के सरेंडर की उड़ी अफवाह, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, ढाई लाख का इनामी है कुख्यात
एक गोली हुई पार, दूसरी सिर में धंसी
सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि गौरव के सिर में दो गोली मारी गई थी, जिसमें एक गोली सिर के पार हो गई थी जबकि दूसरी गोली सिर में ही धंस गई थी। उन्होंने बताया कि एक दो दिन पहले राहुल से गौरव ने मोबाइल व चांदी की चेन पहनने के लिए ली थी, लेकिन गौरव ने उन्हें बेच दिया था। जब राहुल को यह पता चला तो उसने अपने सामान के रुपये मांगे तो गौरव ने देने से मना करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे दी। राहुल को यह लगा कि कहीं वह उसकी हत्या न कर दे, उससे पहले ही उसने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गौरव की हत्या कर दी।