{"_id":"69ea4d636134baa31b0ca231","slug":"shamli-notes-of-500-200-and-100-rupees-were-found-scattered-half-a-kilometer-away-on-the-highway-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हाईवे पर आधा किमी दूर तक बिखरे मिले 500, 200 और 100 रुपये के नोट, गिनती करने पर निकले 4 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हाईवे पर आधा किमी दूर तक बिखरे मिले 500, 200 और 100 रुपये के नोट, गिनती करने पर निकले 4 लाख
Thu, 23 Apr 2026 10:18 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:18 PM IST
सार
मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास किसी ने पुलिस को नोटों के बिखरे होने की सूचना दी। पुलिस ने आकर नोटों को समेटा और थाने लाकर गिनती की। नोटों की गड्डियों पर लगी बैंक की चिट के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे पर मिली नोटों की गड्डियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के निकट दूर तक चार लाख रुपये के नोट बिखरे मिले। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने करीब 500 मीटर तक बिखरे रुपयों को समेटा। कोतवाली ले जाकर नोटों की गिनती की तो पूरे चार लाख रुपये निकले। पुलिस ने रकम को मालखाने में जमा करा दिया और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार देर शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर बलवा चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अमित निवासी गांव खरड़ थाना फुगाना जिला बागपत ने काबड़ौत पुल के पास नोट बिखरे होने की जानकारी दी। उसने बताया कि बाइक सवार की पीठ पर लगे बैग की चेन खुली हुई थी, जिसमें से नोट निकलकर सड़क पर गिरने शुरू हो गए, लेकिन उसे पता नहीं चला और वह आगे निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक-एक कर सभी नोटों को सुरक्षित उठाया और कोतवाली ले आई। कोतवाली में गिनती करने पर चार लाख रुपये पाए गए। बरामद रुपये में 6 गड्डी 500 के नोटों की, चार गड्डी 200-200 के नोटों की एवं दो गड्डी 100-100 के नोटों की पाई गई। गड्डियों पर एक बैंक का नाम और पर्ची भी लगी हुई है। पुलिस इस बिंदु पर भी रकम के मालिक की तलाश कर रही है।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि फिलहाल हाईवे पर मिले चार लाख रुपये मालखाने में जमा कराए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह रुपये किस तरह और किस वाहन से गिरे हैं। जनपद के किसी थाने पर चार लाख रुपये खोने या गुम होने की सूचना भी नहीं दी गई है। बैंक से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह रकम किस खाते से और किसने निकाली थी। जिस भी व्यक्ति के ये रुपये खोए हैं, वह कोतवाली आकर सबूत और बैंक संबंधी दस्तावेज पेश करे। पुष्टि होने के बाद नियमानुसार रुपये असली मालिक को दे दिए जाएंगे।
ये भी देखें...
UP Board 10th 12th Result: शामली में 10वीं में अश्वनी और 12वीं में अनंत बने टॉपर, दोनों एक ही स्कूल के छात्र
ये भी देखें...
UP Board 10th 12th Result: शामली में 10वीं में अश्वनी और 12वीं में अनंत बने टॉपर, दोनों एक ही स्कूल के छात्र