फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: 700 करोड़ की 25 विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा

Fri, 24 Jul 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली। जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए 700 करोड़ रुपये की 25 बड़ी परियोजनाओं की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली ने इन परियोजनाओं का एस्टीमेट तैयार किया है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद परियोजनाओं के टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के जनप्रतिनिधियों की ओर से भेजे गए करीब 250 प्रस्तावों में से 25 प्रमुख विकास कार्यों का चयन कर कार्ययोजना तैयार की गई है। इनमें सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, कैराना विधायक नाहिद हसन, भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, एमएलसी किरणपाल कश्यप और एमएलसी वंदना वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रस्तावित विकास कार्यों में नवीन कलक्ट्रेट शामली में 15 करोड़ रुपये की लागत से अतिविशिष्ट अतिथि गृह का निर्माण, 43 करोड़ रुपये से शामली-भौराकलां मार्ग का चौड़ीकरण, 40 करोड़ रुपये से कांधला-खतौली मार्ग को शामली जिले की सीमा तक चौड़ा करना, 38 करोड़ रुपये से बनत से कैराना बाईपास पानीपत-खटीमा बाईपास के शहरी क्षेत्र का चौड़ीकरण और 20 करोड़ रुपये की लागत से मसूरा-डोगपुरा मार्ग का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेरठ-करनाल हाईवे स्थित रेलवे फाटक संख्या-89 पर 77 करोड़ रुपये की लागत से उपरिगामी पुल (ओवरब्रिज) बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर के परियोजना निदेशक सुधीर कुमार के अनुसार, इस परियोजना में उत्तर रेलवे की ओर से 19 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भी शामिल किया गया है।

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद प्रस्तावित सभी परियोजनाओं के टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed