फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: पूर्व प्रधान बोलीं—आरोपियों का हो एनकाउंटर

Sat, 14 Mar 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली। बागपत जिले के दोघट कस्बे में बहावड़ी गांव निवासी पूर्व प्रधान बबली देवी के पति विवेक उर्फ विक्की की हत्या के मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खुद बहावड़ी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बबली देवी और उनके परिवार के सदस्यों ने एसपी से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। एसपी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान बबली देवी का कहना है कि उनका परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हुआ है और वह स्वयं पार्टी की बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं। इसके बावजूद पुलिस वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में मुंडभर और छुर गांव के आरोपी भी शामिल हैं, जबकि एक आरोपी दिल्ली में शरण लिए हुए है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखेंगी।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने हरियाणा के गुरुग्राम, दिल्ली और अन्य स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने गांव पहुंचकर परिवार को दी सांत्वना


गांव में सुरक्षा कड़ी, गलियां सुनसान
हत्याकांड के बाद बहावड़ी गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई गलियां सुनसान नजर आ रही हैं और लोग घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed