फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Jain Samaj came on the road to save Sammed Shikhar

Shamli News: सम्मेद शिखर बचाने के लिए सड़क पर उतरा जैन समाज, प्रतिष्ठान बंद रखकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Dec 2022 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Dec 2022 11:46 AM IST
सार

जैन समाज के तीर्थ सम्मेद शिखर को बचाने की मांग को लेकर जैन समाज के लोगों ने नगर में बुधवार को सड़क पर जलूस निकाला। इस दौरान जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और मांगों को लेकर डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Shamli News: Jain Samaj came on the road to save Sammed Shikhar
डीएम को ज्ञापन सौंपते जैन समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैन समाज के तीर्थ सम्मेद शिखर को बचाने की मांग को लेकर जैन समाज के लोग बुधवार को सड़क पर उतरे। प्रतिष्ठान बंद रखकर कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम जसजीत कौर को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन पहुंचा। 

विज्ञापन


डीएम को ज्ञापन देते हुए जैन समाज के लोगों ने कहा कि सम्मेद शिखर पर जैन समाज के 24 में से 20 जैन तीर्थंकर मोक्ष गए हैं। जैन समाज के लिए सम्मेद शिखर सदियों से वंदनीय रहा है। प्रत्येक जैन व्यक्ति इस तीर्थ की अधिक से अधिक वंदना करता है।
विज्ञापन


यह भी  पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मेद शिखर की सभी पर्वत श्रंखलाएं इतनी पवित्र मानी जाती है कि इस पर्वत की वंदना करने जाते समय सैकडों जैन भक्त चप्पल जूते भी धारण नहीं करते और उपवास रख कर वंदना करते हैं। लेकिन सरकार की अनुसंशा पर केंद्रीय वन मंत्रालय ने 2 अगस्त 2019 को अधिसूचना जारी कर सम्मेद शिखर को वन्य जीव अभ्यारण का एक भाग घोषित कर दिया। जिसमें पर्यावरण, पर्यटन व गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है।


जैन समाज अपने पावन पवित्र तीर्थ पर पर्यटन व गैर धार्मिक गतिविधियां नहीं चाहता। केंद्र सरकार को यह अधिसूचना तुरंत वापस लेनी चाहिए। सम्मेद शिखर के मधुबन क्षेत्र को मांस, मदिरा बिक्री मुक्त पवित्र क्षेत्र बनाने का आदेश जारी किया जाए।

सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन के अंतर्गत दिल्ली के रामलीला मैदान समेत पूरे देश भर में आंदोलन कर जैन समाज के लोग अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध कर रहे हैं। समाज की मांग केंद्र सरकार को जल्द पूरी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed