{"_id":"66fbdf73c7845f8071021e0c","slug":"shamli-news-class-3-student-was-hit-by-a-bus-overturned-and-died-zaid-was-the-youngest-and-most-loved-one-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कक्षा तीन के छात्र को बस ने मारी टक्कर, उछलकर गिरा और मौत, सबसे छोटा और लाडला था जैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कक्षा तीन के छात्र को बस ने मारी टक्कर, उछलकर गिरा और मौत, सबसे छोटा और लाडला था जैद
Tue, 01 Oct 2024 05:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:10 PM IST
सार
जैद साइकिल पर सवार होकर परिवार की बेटी की शादी में जा रहा था। जैद की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बालक की मौत होने पर बड़ा भाई सदमे में सिर पकड़कर बैठ गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत रोड पर मंगलवार को बारात घर में दावत खाने जा रहे साइकिल सवार कक्षा तीन के छात्र को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला रेतावाला निवासी नफीस का 13 वर्षीय पुत्र जैद कक्षा 3 में पढ़ता था। जैद के भाई इसरार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जैद साइकिल द्वारा पानीपत रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में परिवार की लड़की की शादी में दावत खाने जा रहा था। पानीपत रोड पर पानीपत की ओर से तेज गति से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। जैद उछलकर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। परिजन घायल बालक को सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
6 बहनों और 3 भाइयों में सबसे छोटा था जैद
जैद के पिता नफीस दूसरे शहर में कपड़ा बेचने का काम करते हैं। जैद की 6 बड़ी बहनें और दो बडे़ भाई हैं। वह परिवार में सबसे छोटा था। जैद की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
जैद के पिता नफीस दूसरे शहर में कपड़ा बेचने का काम करते हैं। जैद की 6 बड़ी बहनें और दो बडे़ भाई हैं। वह परिवार में सबसे छोटा था। जैद की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।