{"_id":"6500545705d63af7a307d5b1","slug":"shamli-national-kick-boxing-player-dies-under-suspicious-circumstances-by-consuming-poisonous-substance-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: नेशनल किक बॉक्सिंग की खिलाड़ी की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: नेशनल किक बॉक्सिंग की खिलाड़ी की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 12 Sep 2023 05:37 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:37 PM IST
सार
Shamli News : नेशनल किक बॉक्सिंग की खिलाड़ी की मौत हो गई। खिलाड़ी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में गम का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के झिंझाना में नेशनल किक बॉक्सिंग की खिलाड़ी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हरियाणा के करनाल में उपचार के दौरान खिलाड़ी की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद खिलाड़ी का शव झिंझाना लाया जा रहा है।
विज्ञापन
कस्बे के सम्राट रोड स्थित सतपाल की पौत्री पायल (17) पुत्री लोकेश कुमार किक बॉक्सिंग की खिलाड़ी थी। वह नेशनल लेवल पर खेलकर पदक भी जीत चुकी थी। सोमवार की शाम को नेशनल खिलाड़ी पायल का अपनी बहन के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। जिससे आहत होकर पायल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। खिलाड़ी की हालत बिगड़ने पर परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गये, लेकिन चिकित्सक द्वारा पायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने हरियाणा के करनाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर मंगलवार को उपचार के चलते पायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज
विज्ञापन
वहीं, पायल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद खिलाड़ी का शव होम टाउन झिंझाना लाया जा रहा है। घटना से कस्बे में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम