फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shamli mews

Shamli News: रात से लेकर सुबह तक छाया रहा कोहरा, दोपहर में निकली धूप

Fri, 16 Jan 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 16 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
shamli mews
शामली में कैराना रोड पर कोहरे जाते वाहन । संवाद
शामली। जिले में कोहरे के साथ शीतलहर जारी है। रात से लेकर सुबह तक कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने के साथ ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। दोपहर में धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पाई। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। लोग ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटकर ठंड से बचाव करते दिखाई दिए। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चले। दोपहर में 12 बजे धूप निकली। धूल निकलने से ठंड से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलने से दिनभर ठिठुरन बनी रही। शाम पांच बजे के बाद मौसम में ठंड बढ़नी शुरू हो गई। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकमत तापमान में कोई बदलाव न होकर 15 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो-तीन दिन रात में कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना है।

शामली में कैराना रोड पर कोहरे जाते वाहन । संवाद

शामली में कैराना रोड पर कोहरे जाते वाहन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed