Shamli: बाइक सवार एलएलबी के छात्र पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलिया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के शामली में बाइक सवार एलएलबी के छात्र को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में शामली रोड पर बाइक सवार एलएलबी के छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में छोटे से ऑपरेशन के बाद घायल को रेफर कर दिया।
रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम खुरगान हाल निवासी राजेंद्र कॉलोनी निवासी बैनामा लेखक मोहम्मद इनाम का पुत्र एलएलबी का छात्र अमिर हसन(22) बाइक द्वारा घर से शामली मोबाइल ठीक कराने के लिए जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Encounter: सीने और माथे को छलनी करके दिया दरोगा को गोली मारने का जवाब, पुलिस पर की फायरिंग तो मिली मौत
शामली रोड पर गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार हमलावरों ने आमिर पर पीछे से फायर कर दिया जिससे आमिर घायल होकर वहीं गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गये।
राहगीरो ने घायल आमिर से उसके परिजनों का नंबर पूछ कर परिजनों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: Murder: पूर्व मंगेतर तुमसे अच्छा था..., साहिबा के ऐसा कहते ही पति ने पेचकस से किए ताबड़तोड़ वार, दी खौफनाक मौत
अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि छात्र की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।