फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murder: My Ex-fiancé was better than you, husband killed his wife after hearing this

Murder: पूर्व मंगेतर तुमसे अच्छा था... साहिबा के ऐसा कहते ही पति ने पेचकस से किए ताबड़तोड़ वार, दी खौफनाक मौत

Sun, 04 Feb 2024 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Feb 2024 04:56 PM IST
सार

Sahiba Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली में साहिबा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने पत्नी के अपहरण और उसकी हत्या का ड्रामा रचने वाला पति खुद ही कातिल निकला। पढ़ें इस वारदात की पूरी कहानी।

विज्ञापन
Murder: My Ex-fiancé was better than you, husband killed his wife after hearing this
साहिबा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि साहिबा का पति सुल्तान ही निकला, जिसने पुलिस के सामने अपहरण कर फिरौती मांगने के बाद पत्नी की हत्या का ड्रामा रचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में जब आरोपी पति ने पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल किया तो हर कोई हैरान रह गया। जिसमें उसने बताया कि दूसरी पत्नी की पूर्व में जिस युवक से की सगाई गई थी, वह बार-बार उसकी तारीफ कर रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र निवासी सुल्तान ने अपनी दूसरी पत्नी साहिबा की पेचकस से गोदकर ओर गला दबाकर हत्या कर डाली। यह खुलासा कांधला के सुल्तान ने पुलिस पूछताछ में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder: My Ex-fiancé was better than you, husband killed his wife after hearing this
आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala

शामली के कांधला निवासी सुल्तान ने पुलिस पूछताछ में हत्या की पूरी वारदात का राज खोल दिया। उसने बताया कि पत्नी की हत्या कर वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे। इसके बाद उसने पुलिस के सामने अपहरण कर फिरौती मांगने के बाद पत्नी की हत्या का ड्रामा रचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी संतोष कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 2 फरवरी की रात में कांधला के खैल मोहल्ला में रहने वाली साहिबा की हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। साहिबा का शव ईख के खेत में पड़ा मिला था। साहिबा के पति सुल्तान का आरोप था कि वह पत्नी साहिबा को कैराना अपनी ससुराल से लेकर वापस लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: Exclusive: किसानों से ठगी, ट्रैक्टर के नाम पर बाइक का फर्जी रजिस्ट्रेशन, कहीं नए की जगह थमा दिए पुराने 

विज्ञापन

पति ने बताया कि बीच रास्ते में पहली पत्नी के परिवार के चार सदस्य मिले और उससे एक लाख रुपये जेवरात की मांग की। पत्नी को अपने पास ही अपहरण कर रख लिया। वह पुलिस को लेकर घटना स्थल पर पहुुंचा तो पत्नी की हत्या की हुई थी। पहली पत्नी के चार परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया था।

एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि पति सुल्तान ने ही साहिबा की पेचकस से वार कर और गला दबाकर हत्या की और उसके अपहरण कर हत्या का ड्रामा रचा।

Murder: My Ex-fiancé was better than you, husband killed his wife after hearing this
आरोपी सुल्तान पुलिस गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दूसरी पत्नी साहिबा उसे अक्सर कहती थी कि उसकी सगाई तीन साल पूर्व जिस युवक से हुई थी वह तुमसे कहीं अच्छा था और परिजनों ने तुमसे शादी कर मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। इसी बात को लेकर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने ससुराल से लौटते समय पत्नी की हत्या कर दी।

एक माह पूर्व ही की थी शादी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक माह पूर्व ही साहिबा से शादी की थी। पूर्व पत्नी से सुल्तान का पिछले कुछ समय से विवाद चला रा है। आरेापी ने कहा कि उसने हत्या में पेचकस का प्रयोग इसलिए किया, ताकि पुलिस को लगे कि गोली मारकर किसी अन्य ने हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed