फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Iqra Hasan's entry in Haryana elections, Congress candidate reached Iqra's house

Shamli: हरियाणा चुनाव में इकरा हसन की एंट्री, निर्दलीय को दिया समर्थन तो इकरा के घर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी

Tue, 01 Oct 2024 05:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 01 Oct 2024 05:28 PM IST
सार

हरियाणा की सिंभालका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मसिंह छोक्कर सपा सांसद इकरा हसन के आवास पर पहुंचे और समर्थन की मांग की। वहीं इकरा ने पहले ही एक निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दे रखा है। 

विज्ञापन
Shamli: Iqra Hasan's entry in Haryana elections, Congress candidate reached Iqra's house
इकरा हसन से मुलाकात करते कांग्रेस प्रत्याशी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की सिंभालका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मसिंह छोक्कर मंगलवार को सपा सांसद इकरा हसन के आवास पर पहुंचे और विस चुनाव में समर्थन की मांग की।
विज्ञापन

 

पांच अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। हरियाणा की सिंभालका विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र मछरौली को कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा हसन ने समर्थन किया था। इस कारण चुनाव त्रिकोणीय बनने के साथ ही यह हॉट सीट बन गई थी। मंगलवार को इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मसिंह छोक्कर कैराना स्थित सांसद इकरा हसन के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सांसद व उनके बडे़ भाई विधायक नाहिद हसन से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि धर्मसिंह छोक्कर से उनके पुराने पारिवारिक रिश्ते भी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पिछले चुनाव को लेकर आपस में कुछ गलतफहमियां हो गई थीं। आज परिवार की तरह आपस में बैठकर बात की गई है। उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस, कांग्रेस व सपा पार्टी का लक्ष्य भाजपा को हराना है। इसी बात को लेकर आपस के मनमुटाव को भुलाकर ये संकल्प लिया गया कि सिंभालका विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को हराना है और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना है। धर्मसिंह छोक्कर ने कहा कि मैं आज राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि पारिवारिक कारण से यहां आया हूं। वहीं इस मामले में अभी इकरा हसन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed