फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Husband killed his wife for praise of her ex-fiancé, created drama of murder

खौफनाक वारदात: पत्नी से पूर्व मंगेतर की तारीफ सुनते ही आगबबूला हुआ पति, हत्या कर रचा ये ड्रामा

Sat, 03 Feb 2024 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Feb 2024 04:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में साहिबा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने पत्नी के अपहरण और उसकी हत्या का ड्रामा रचने वाला पति खुद ही कातिल निकला। पढ़ें इस वारदात की पूरी कहानी।

विज्ञापन
Shamli: Husband killed his wife for praise of her ex-fiancé, created drama of murder
आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वह अपने पहले मंगेतर की तारीफ किए जा रही थी, कब तक सहता..! मार डाला। पुलिस पूछताछ में जब आरोपी पति ने पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल किया तो हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन


दूसरी पत्नी की पूर्व में जिस युवक से की सगाई गई थी, वह बार-बार उसकी तारीफ कर रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र निवासी सुल्तान ने अपनी दूसरी पत्नी साहिबा की पेचकस से गोदकर ओर गला दबाकर हत्या कर डाली। यह खुलासा कांधला के सुल्तान ने पुलिस पूछताछ में किया।

विज्ञापन

शामली के कांधला निवासी सुल्तान ने पुलिस पूछताछ में हत्या की पूरी वारदात का राज खोल दिया। उसने बताया कि पत्नी की हत्या कर वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे। इसके बाद उसने पुलिस के सामने अपहरण कर फिरौती मांगने के बाद पत्नी की हत्या का ड्रामा रचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी संतोष कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 2 फरवरी की रात में कांधला के खैल मोहल्ला में रहने वाली साहिबा की हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। साहिबा का शव ईख के खेत में पड़ा मिला था। साहिबा के पति सुल्तान का आरोप था कि वह पत्नी साहिबा को कैराना अपनी ससुराल से लेकर वापस लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: Exclusive: किसानों से ठगी, ट्रैक्टर के नाम पर बाइक का फर्जी रजिस्ट्रेशन, कहीं नए की जगह थमा दिए पुराने 

पति ने बताया कि बीच रास्ते में पहली पत्नी के परिवार के चार सदस्य मिले और उससे एक लाख रुपये जेवरात की मांग की। पत्नी को अपने पास ही अपहरण कर रख लिया। वह पुलिस को लेकर घटना स्थल पर पहुुंचा तो पत्नी की हत्या की हुई थी। पहली पत्नी के चार परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया था।

एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि पति सुल्तान ने ही साहिबा की पेचकस से वार कर और गला दबाकर हत्या की और उसके अपहरण कर हत्या का ड्रामा रचा।

 
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दूसरी पत्नी साहिबा उसे अक्सर कहती थी कि उसकी सगाई तीन साल पूर्व जिस युवक से हुई थी वह तुमसे कहीं अच्छा था और परिजनों ने तुमसे शादी कर मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। इसी बात को लेकर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने ससुराल से लौटते समय पत्नी की हत्या कर दी।

एक माह पूर्व ही की थी शादी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक माह पूर्व ही साहिबा से शादी की थी। पूर्व पत्नी से सुल्तान का पिछले कुछ समय से विवाद चला रा है। आरेापी ने कहा कि उसने हत्या में पेचकस का प्रयोग इसलिए किया, ताकि पुलिस को लगे कि गोली मारकर किसी अन्य ने हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed