{"_id":"65f936b50956c7fd68081fdd","slug":"shamli-highway-company-supervisor-dies-body-found-in-roadside-field-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हाईवे कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हाईवे कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे खेत में मिला शव
Tue, 19 Mar 2024 12:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:25 PM IST
सार
शामली के बहावड़ी के जंगल में हाईवे कंपनी के सुपरवाइजर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी के जंगल में दिल्ली देहरादून हाईवे कंपनी के सुपरवाइजर का शव पड़ा मिला है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच मे जुटी है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। जबकि पुलिस दुर्घटना में मौत होना मान रही है।
विज्ञापन
गढीपुख्ता थाना क्षेत्र के मजरा हरि नगर निवासी संजीव (45) वर्ष पुत्र हरवीर सिंह दिल्ली देहरादून हाईवे पर डाली जा रही मिट्टी के कार्य की देखरेख के लिए गांव बरलाजट में सुपरवाइजर के रूप में कार्य करता था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उसका शव गांव बहावड़ी कुडाना मार्ग पर सड़क किनारे खेत में मिला है। उसकी बाइक सड़क पर पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं, जबकि पुलिस दुर्घटना में युवक की मौत होना मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन