{"_id":"6a20454e74a2b14422041096","slug":"shamli-had-physical-relations-with-teenager-for-one-year-mother-lodged-fir-accused-from-other-community-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: एक साल तक किशोरी के साथ बनाए शारीरिक संबंध, मां ने दर्ज कराई FIR, दूसरे समुदाय का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: एक साल तक किशोरी के साथ बनाए शारीरिक संबंध, मां ने दर्ज कराई FIR, दूसरे समुदाय का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 03 Jun 2026 08:47 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:47 PM IST
सार
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दूसरे मोहल्ले के युवक पर बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धर्म परिवर्तन के प्रयास का भी आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
शहर के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ दूसरे वर्ग के युवक पर एक साल से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनैतिक संबंध बनाने का आरोप है। पीड़ित किशोरी की मां ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अलग-अलग वर्ग से जुड़ा मामला होने पर हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बुधवार को शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दूसरे मोहल्ले का रहने वाले दूसरे वर्ग का युवक करीब एक साल से अनैतिक संबंध बना रहा है। इसकी जानकारी उन्हें उस समय हुई, जब उसकी बेटी गुमसुम रहने लगी। उन्होंने किशोरी से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी उसे डरा-धमकाकर उसके साथ संबंध बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता कोतवाली में पहुंची। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले उससे बातचीत शुरू की। इसके बाद उसे झांसे में लेकर अनैतिक संबंध बना लिए। आरोप है कि आरोपी युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार गलत काम किया।
उधर, इस मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अर्जुन गौतम ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
Bijnor: गंगा में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत, किनारे पर खड़े बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे बेबस परिजन
ये भी देखें...
Bijnor: गंगा में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत, किनारे पर खड़े बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे बेबस परिजन