फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Fire in wells in Jijaula, loss of Rs 50 lakh, massive fire in bamboo warehouse

Shamli: जिजौला में कूपों में लगी आग,50 लाख का नुकसान, बांस गोदाम में भीषण आग से हानि

Sun, 19 May 2024 02:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 May 2024 02:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में तकरीबन 50 कूपों में आग लग गई। आग से तकरीबन 50 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं झिंझाना में बांस के गोदाम में आग लगने से लाखों के नुकसान की खबर है।

विज्ञापन
Shamli: Fire in wells in Jijaula, loss of Rs 50 lakh, massive fire in bamboo warehouse
भूसे के कूपों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के चौसाना थानाक्षेत्र के जिजौला में एक खेत में बंधे करीब 50 भूसे के कूपो में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे करीब 8 हजार क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार करीब 50 लख रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया ।रात्रि करीब 12:00 से आग सुबह तक लगातार जारी रही। वहीं आसपास के जिलों से करीब सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


चौसाना के जिजोला गांव में  एक व्यापारी द्वारा भुस को एकत्र किया गया था ताकि समय आने पर बेचा जा सके लेकिन रात्रि  में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि लोगों की चीख-पुकार उठने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि डायल 100 को मामले की सूचना दी गई लेकिन डायल 100 मौके पर कार्रवाई न करते हुए पुलिस चौकी पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजयपाल सिंह ने फायर ब्रिगेड एवं उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी तो आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुबह सुबह 7:30 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बार-बार पानी भरकर आग को बुझाने  में लगी थी। दोपहर तक आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।

Shamli: Fire in wells in Jijaula, loss of Rs 50 lakh, massive fire in bamboo warehouse
बांस के गोदाम में लगी आग, कबाड़ी का गोदाम भी आया चपेट में - फोटो : अमर उजाला

बांस गोदाम में लगी आग, कबाड़ी का गोदाम भी आया चपेट में लाखों का नुकासान 
जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र में एक बांस के गोदाम में अज्ञात कारण से लगी आग ने पड़ोस में कबाड़ी के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कबाड़ी के गोदाम में रखी करीब 25 टन रद्दी तथा प्लास्टिक, जलकर राख हो गया। वहीं गोदाम में खड़ी पिकअप को बाहर निकालकर बचा लिया।

आग इतनी भयंकर थी कि पड़ोसियों की दीवारों को भी लाल कर दिया। जिससे दीवार के गर्म होने से पड़ोसी के घेर में लगी पुराल जल गई। वहीं दूसरे पड़ोसी की दीवार में दरारें आने के बाद लेंटर में लगी लाइट भी गर्म होकर नीचे गिर गई।

रात्रि में सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि 50 से 60 फीट ऊंची लपटे उठ रही थी। जिससे आसपास के लोग सिहर उठे।

शनिवार की रात करीब दो बजे डेरी चौक स्थित हाफिज फुरकान पुत्र अब्दुल गफूर के बांस के गोदाम में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग लगने के कुछ देर बाद पड़ोसी शाहनवाज पुत्र शब्बीर कुरैशी के मकान में लगी लाइट जलकर नीचे गिरने लगी तथा दीवार में आग लगने के कारण दरार पड़ गई।

उन्होंने ऊपर चढ़कर देखा तो बांस के गोदाम में आग लगी हुई है। इस पर बांस गोदाम के मालिक को घटना के बारे में सूचना दी गई। देखते देखते आग ने पड़ोस में सरफराज कबाड़ी के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कबाड़ी के गोदाम में रखी करीब 25 टन रद्दी तथा प्लास्टिक, जलकर राख हो गई।

आग इतनी भयंकर थी कि उसने पड़ोसियों की दीवारों को भी लाल कर दिया। जिससे दीवार के गर्म होने से पड़ोसी सलीम के घेर में लगी पुराल जल गई। रात्रि में कबाड़ी ने दमकल विभाग को घटना के बारे जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि 50 से 60 फीट ऊंची लपटे उठ रही थी। जिससे आसपास के लोग सिहर उठे।

कबाड़ी सरफराज ने आरोप लगाया कि पड़ोस में बांस गोदाम मालिक बांस को सीधा करने के लिए आग की भट्टी चलाते हैं।जिससे उनके गोदाम में भी आग लगी। आग से पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। जिससे 10 लाख रुपए का सामान जल राख हो गया है। वहीं बांस गोदाम मालिक ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चला है। उन्होंने तो भट्टी पूरी तरह बंद कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed