{"_id":"671750e8357d8836e90ff757","slug":"shamli-fire-broke-out-in-a-firecracker-factory-in-kandhla-area-people-were-scared-by-the-explosion-fire-bri-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: कांधला क्षेत्र की पटाखा फैक्टरी में लगी आग, धमाके से सहमे लोग, माैके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कांधला क्षेत्र की पटाखा फैक्टरी में लगी आग, धमाके से सहमे लोग, माैके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड
Tue, 22 Oct 2024 12:45 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में फाजलपुर गांव के नजदीक एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ आग लग गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिग्रड की टीम आग बुझाने में जुटी है।
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली के कांधला देहात क्षेत्र में फजलपुर गांव के निकट व्यापारी शाहनवाज की पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। एक के बाद एक हुए धमाके बाद लोग सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फैक्टरी में कोई झुलसा या नहीं, अभी इसकी जांच की जा रही है। अभी किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र के फजलपुर गांव के निकट कांधला के मोहल्ला रायजादगान के रहने वाले शाहनवाज की पटाखा फैक्टरी है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे फैक्टरी में पटाखे बनाने के दौरान आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रुप धारण कर लिया। एक के बाद एक कई धमाके हुए। लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। अभी फैक्टरी में किसी के फंसे होने की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। कहा कि फैक्टरी में कोई फंसा है या नहीं, इसकी जानकारी की जा रही है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।