फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Father died of heart attack in train who was going to distribute wedding cards of son

परिवार पर टूटा कहर: बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की ट्रेन में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Sat, 18 Nov 2023 06:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Nov 2023 06:00 PM IST
सार

Shamli News : बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत होने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
Shamli: Father died of heart attack in train who was going to distribute wedding cards of son
ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में शनिवार सुबह करीब नौ बजे शामली रेलवे स्टेशन के पास 67 साल के बुजुर्ग की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। बुजुर्ग अपने बेटे की छह दिसंबर को होने वाली शादी के लिए कार्ड बांटने को बुढ़पुर जा रहे थे।

विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि मृतक की पहचान सहारनपुर के बालू माजरा गांव निवासी 67 वर्षीय सोमपाल के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सोमपाल के बेटे दीपक की छह दिसंबर को शादी होनी है। जिसके लिए सोमपाल शादी के कार्ड बांटने के लिए ट्रेन द्वारा बुढ़पुर के लिए जा रहे थे। ट्रेन में अचानक ही अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काम की खबर: तीन महीने रद्द रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी, जानें- क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन शव को लेकर रवाना हो गए। मौत से परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगी ये कहानी: इश्क का ऐसा भूत सवार, प्रेमी के खातिर कर डाला ये कांड, आखिर खुल गया राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed