{"_id":"655f42b4e1d428c4a80f5ac6","slug":"shamli-farmers-strike-in-shamli-sugar-mill-ends-after-95-days-agrees-after-talks-with-mill-administration-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: 95 दिन बाद शामली शुगर मिल में चल रहा किसानों का धरना समाप्त, ADM मिल प्रशासन से वार्ता के बाद माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: 95 दिन बाद शामली शुगर मिल में चल रहा किसानों का धरना समाप्त, ADM मिल प्रशासन से वार्ता के बाद माने
Thu, 23 Nov 2023 05:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Nov 2023 05:47 PM IST
सार
शामली शुगर मिल के बाॅयलर हाउस में चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को नए सत्र में 14 दिन में गन्ना भुगतान, चार से पांच दिन में थोड़ा थोड़ा कर पुराना बकाया भुगतान और मिल की आमदनी किसानों पर खर्च करने की बात तय होने के बाद 95वें दिन समाप्त हो गया।
विज्ञापन
चीनी मिल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में सम्पूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली शुगर मिल के बाॅयलर हाउस में चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को 95वें दिन समाप्त कर दिया गया। मिल प्रशासन, शुगर मिल के अधिकारियों से वार्ता के बाद धरने को खत्म करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
मिल अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि नए सत्र में किसानों को जहां 14 दिन में गन्ना भु़गतान दिया जाएगा। वहीं, चार से चार दिन में थोड़ा-थोड़ा कर पुराना बकाया भुगतान दिया जागा और मिल की जो भी आमदनी होगी, वह किसानों के बकाया अदा करने पर ही खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि किसान ओर मिल हित को देखते हुए धरने को समाप्त किया गया है। यदि मिल प्रशासन अपनी बात पर अड़िग नहीं रहता है तो फिर से किसान आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। एडीएम संतोष कुमार का कहना है कि नए सत्र का भुगतान 14 दिन के अंदर करने की बात तय की गई। धरना समाप्त करा दिया गया है।
विज्ञापन