फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Farmers strike in Shamli Sugar Mill ends after 95 days, agrees after talks with mill administration

Shamli: 95 दिन बाद शामली शुगर मिल में चल रहा किसानों का धरना समाप्त, ADM मिल प्रशासन से वार्ता के बाद माने

Thu, 23 Nov 2023 05:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Nov 2023 05:47 PM IST
सार

शामली शुगर मिल के बाॅयलर हाउस में चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को नए सत्र में 14 दिन में गन्ना भुगतान, चार से पांच दिन में थोड़ा थोड़ा कर पुराना बकाया भुगतान और मिल की आमदनी किसानों पर खर्च करने की बात तय होने के बाद 95वें दिन समाप्त हो गया।

विज्ञापन
Shamli: Farmers strike in Shamli Sugar Mill ends after 95 days,  agrees after talks with mill administration
चीनी मिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में सम्पूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली शुगर मिल के बाॅयलर हाउस में चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को 95वें दिन समाप्त कर दिया गया। मिल प्रशासन, शुगर मिल के अधिकारियों से वार्ता के बाद धरने को खत्म करने की घोषणा की गई।

विज्ञापन


मिल अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि नए सत्र में किसानों को जहां 14 दिन में गन्ना भु़गतान दिया जाएगा। वहीं, चार से चार दिन में थोड़ा-थोड़ा कर पुराना बकाया भुगतान दिया जागा और मिल की जो भी आमदनी होगी, वह किसानों के बकाया अदा करने पर ही खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि किसान ओर मिल हित को देखते हुए धरने को समाप्त किया गया है। यदि मिल प्रशासन अपनी बात पर अड़िग नहीं रहता है तो फिर से किसान आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। एडीएम संतोष कुमार का कहना है कि नए सत्र का भुगतान 14 दिन के अंदर करने की बात तय की गई। धरना समाप्त करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed