फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Dumper filled with sand crushed two toll workers, one died

Shamli: रेत से भरे डंफर ने दो टोल कर्मी कुचले, एक की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

Sun, 03 Dec 2023 06:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Dec 2023 06:46 PM IST
सार

मेरठ-करनाल हाईवे पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर रेत से भरे ओवरलोड डंफर ने तीन टोल कर्मियों को कुचल डाला,  हादसे में एक टोलकर्मी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Shamli: Dumper filled with sand crushed two toll workers, one died
टोल प्लाजा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली के झिंझाना में मेरठ-करनाल हाईवे पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर रेत से भरे ओवरलोड डंफर का चालक बिना टोल दिए भाग रहा था तो दो टोल कर्मियों ने पीछा कर उसको पकड़ने का प्रयास किया। डंफर चालक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर चालक की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


रविवार की शाम ओवरलोड रेत से भरा डंफर मेरठ-करनाल हाईवे के पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर पहुंचा। जहां टोल देने को लेकर टोल कर्मचारियों से झड़प के बाद चालक डंफर लेकर फरार हो गया। जिसके बाद दो टोल कर्मी सुधांशु और संयम ने बाइक से डंफर का पीछा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग कार्यालय के पास रेत से भरे ओवरलोड डंफर के चालक ने टोल कर्मियों की बाइक में टक्कर मारकर दी और वह काफी दूर तक घसीट कर ले गया। जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना में दोनों टोल कर्मी घायल हो गए। जिसमें टोल कर्मी सुधांशु गंभीर रुप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंचे टोल कर्मियों द्वारा घायल सुधांशु को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सुधांशु निवासी ताजपुर सिंभालका की मौत हो गई। टोल प्लाजा के मैनेजर अजय सिंह ने बताया रेत से भरी गाडियां दबंगता के बल पर बिना टोल दिए बैरियर तोड़ कर जाती है। जिसमें डंफर चालक 280 रुपये बिना टोल दिए फरार हो गया।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया घटना की सूचना मिली थी। उपचार के दौरान टोल कर्मी सुधांशु की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और डंफर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम 
युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था कि यदि उनका बेटा चालक का पीछा नहीं करता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed