{"_id":"65b62f68487897080a00d82d","slug":"shamli-drunk-attacked-wife-and-cut-off-her-ear-complaint-in-police-station-2024-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"shamli: नशे में पत्नी पर हमला कर कान काटा, गंभीर, आरोपी पति के खिलाफ थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
shamli: नशे में पत्नी पर हमला कर कान काटा, गंभीर, आरोपी पति के खिलाफ थाने में दी तहरीर
Sun, 28 Jan 2024 04:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:13 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कांधला थानाक्षेत्र में नशे में धुत पति ने गुस्से में अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से वारकर उसका कान काट डाला। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
कैराना पुलिस थाना, शामली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव आल्दी गांव में नशे में धुत पति का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने तेजधार हथियार से पत्नी पर हमला कर उसका एक कान काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव आल्दी निवासी महिला अरुणा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति नशे का आदि है। आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि शनिवार की बीती रात्रि भी पति नशे की हालत में घर पर पहुंचा । वहां पर किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया।
विज्ञापन
जब पत्नी के द्वारा उसकी हरकत का विरोध किया गया तो उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और आक्रोशित होते हुए पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसका एक कान काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। जिस पर आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
मोहल्ले वासियों की मदद से पुलिस ने घायल महिला को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी परविंदर कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मोहल्ले वासियों की मदद से पुलिस ने घायल महिला को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी परविंदर कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।