फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Dairy operator committed suicide, dead body found under a tree

Shamli: डेयरी संचालक ने की आत्महत्या, पेड़ के नीचे मिला शव, गले में रस्सी का फंदा टूटा हुआ मिला

Wed, 01 May 2024 07:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 May 2024 07:20 PM IST
सार

शामली जनपद के बाबरी थानाक्षेत्र में अंबा बिहार के निकट डेयरी संचालक की आत्महत्या की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। शव के पास सल्फास की गोली और पानी की बोतल मिली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Shamli: Dairy operator committed suicide, dead body found under a tree
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर मार्ग सिथत अंबा बिहार के निकट डेयरी संचालक ने आत्महत्या कर ली। उसने पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट गई। शव के पास सल्फास की गोली व पानी की बोतल मिली है, जिससे माना जा रहा है कि उसने जहर भी खाया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर

विज्ञापन


बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी गौरव (28) पुत्र राजबहादुर उर्फ बिल्लू शामली में एसटी तिराहा के निकट सहारनपुर माग्र स्थित अंबा बिहार में परिवार के साथ रहता था। वह दूध की डेयरी चलाता था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अंबा बिहार के निकट खाली प्लाट में पेड़ के नीचे गौरव का शव मिला।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि शव के गले में रस्सी का फंदा मिला है जो उसने पेड़ से लटककर फांसी लगाने की कोशिश की लेकिन रस्सी टूट गई।

इसके अलावा शव के पास सल्फास की गोली और पानी की बोतल भी मिली है, जिससे आशंका है कि उसने जहर खाया है जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

थाना प्रभारी का कहना है कि युवक के आत्मत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। उधर, बताया गया है कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, बड़ा पांच साल का पुत्र रुड़की में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ता है छोटा तीन साल का पुत्र यहीं रहता है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। छोटा भाई गांव में रहकर खेती करता है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed