फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli continues to hold first position in wheat procurement

गेहूं खरीद में शामली प्रदेश में प्रथम स्थान पर बरकरार

Sun, 14 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shamli continues to hold first position in wheat procurement
शामली। लॉकडाउन में हरियाणा बॉर्डर पर जिला प्रशासन की सख्ती चलने से इस बार जिले में गेहूं की बंपर खरीद हुई है। जिले के 26 खरीद केंद्रों पर एक लाख 74 हजार 178 क्विंटल गेहूं की खरीद करके पिछले साल के सभी रिकार्ड तोड़ दिए है। गेहूं खरीद में शामली जिला प्रदेश में नंबर एक स्थान पर है। जिला प्रशासन की सभी खरीद एजेंसियां 30 जून गेहूं की खरीद करेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन ने इस बार जिले में गेहूूं खरीद का एक लाख 45 हजार गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद के लिए 26 केंद्र बनाकर गत 15 अप्रैल से केंद्र प्रभारियों को सक्रिय कर दिया गया था। इस बार कोरोना लॉकडाउन के चलते हरियाणा सीमा पर जिला प्रशासन द्वारा सख्ती किए जाने से जिले के किसान हरियाणा जिले के पानीपत-करनाल, यमुनानगर, सोनीपत जिलों में गेहूं नहीं ले जा सके। यही कारण रहा कि जिले शासन द्वारा एक लाख 45 हजार क्विंटल लक्ष्य निर्धारित किया था। 13 जून तक जिले में एक लाख 45 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 74 हजार 178 क्विंटल गेहूं की 26 केंद्रों पर बंपर खरीद हुई। इस साल 89 हजार 315 क्विंटल गेहूं की खरीद करके पिछले दस सालो के सभी रिकार्ड तोड़ दिए है। गत वर्ष जिले में मात्र 84 हजार 873 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी।
विज्ञापन

जिला डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि अभी हाल में प्रदेश भर में हुई गेहूं खरीद समीक्षा में शामली जिला गेहूं खरीद में प्रदेश में नंबर एक स्थान है। गेहूं खरीद में शामली 120 प्रतिशत, कासगंज जिला 98 प्रतिशत पर है। शामली जिले में 4 हजार 793 किसानों का गेहूूं खरीदा गया है। जिनमें 4 हजार 600 किसानों का पब्लिक फाइनेंसर मैनेजमेंट सिस्टम पीएसएमएस के माध्यम से किसानों का भुगतान किया गया है। गेहूं खरीद में शामली मंडी 237 प्रतिशत, थानाभवन मंडी में 183 प्रतिशत, झिंझाना गेहूूं खरीद केंद्र पर 178 प्रतिशत, शामली में भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्र पर 145 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा 181 प्रतिशत, पीसीएफ 104 प्रतिशत, पीसीयू 102 प्रतिशत भारतीय खाद्य निगम 145 प्रतिशत गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जाकर किसानों का खरीदा जाएगा गेहूं
पिछले सालों में प्रदेश में 15 जून तक गेहूं की खरीद होती थी। इस बार प्रदेश भर में गेहूं की खरीद 30 जून तक होगी। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए खरीद एजेंसियां घर-घर जाकर गेहूं खरीदेगी। गेहूं बेचने वाले किसानों को सिर्फ 6395870401 कंट्रोल रूम में कॉल कर सकते हैं। मोबाइल काल आने पर खरीद एजेंसी स्वयं किसानों का गेहूं खरीदेगी। - निहारिका, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed