फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: CM Yogi says if vote goes into wrong hands then there is migration to Kairana

Shamli: प्रबुद्ध जन सम्मेलन में गरजे CM योगी, कहा-वोट गलत हाथों में जाता है तो कैराना में पलायन होता है

Thu, 28 Mar 2024 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Mar 2024 04:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर लोकसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के बाद शामली पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

विज्ञापन
Shamli: CM Yogi says if vote goes into wrong hands then there is migration to Kairana
शामली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज भाजपा का शामली में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज फिर मुझे शामली आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पुरानी और ऐतिहासिक परंपरा से जुड़ी इस धरा को जिसने इतिहास बनते हुए देखा है, इसे नमन करता हूं। केवल एक बात बताने के लिए आया हूं कि लोकतंत्र में आपको वोट का अधिकार मिला है, और इस वोट की कीमत क्या होती है आपसे ज्यादा कोई नहीं जानता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब वोट गलत हाथों में जाता है तो कैराना में पलायन होता है और कर्फ्यू लगता है। और यही वोट जब सही हाथों में जाता है तो कावड़ यात्रा भी निकलती है और देश का विकास भी होता है। यही वोट जब मोदी जी के नेतृत्व में जब भाजपा को प्राप्त होता है तो आस्था को सम्मान मिलता है बेरोजगारों को रोजगार मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या, वृंदावन में होली खेले रघुवीरा, होली खेले रघुवीरा सिर्फ सुनते थे अब पहली बार ऐसा मोका आया है, जब अयोध्या के रामलला संग भी होली खेली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा

चौधरी साहब को भारत रत्न, किसानों का सम्मान: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद, नक्सलवाद नियंत्रण में हैं। अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ है। हम सिर्फ यही तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में किसानों के मसीहा को भारत रत्न दिया गया है। चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे। उन्होंने लंबे समय तक किसानों के लिए आवाज बुलंद की थी। यह सम्मान किसानों का है।

सीएम योगी ने मंच से गिनाईं उपलब्धियां
देश के अंदर  हाइवे, रेलवे का विकास हुआ है। विकसित भारत की कल्पना को साकार करना है। विकास के लिए सुरक्षा चाहिए। 2017 से पहले यहां पलायन होता था। नागरिक पलायन करता था, व्यापारी पलायन करता था अब अपराधी पलायन करता है। पहले बेटी, व्यापारी सुरक्षा की गुहार लगाते थे मगर कोई सुनवाई नहीं होती है। अब अपराधी गले में तख्ती लटकाकर जीवन की गुहार लगाते हैं।

सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले चरण के मतदान के लिए खुद को पहले ही तैयार करना है, दूसरों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करना है। मत प्रतिशत को 80 प्रतिशत करना होगा। इसके लिए हर किसी को जागरूक होना होगा। हर कोई मतदान करे। मोदी जी की झोली में कैराना लोकसभा सीट की डालें।

मोदी के नेतृत्व में नए भारत के दर्शन कर रहे
प्रबुद्ध लोगों का दायित्व बनता है कि लोगों को बताए कि अबकी बार मोदी सरकार। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का सम्मान, 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन की सौगात दी गई है। 

गरीबों को पाचं लाख तक आयुष्मान बिना योजना का लाभ दिया जा रहा है। एक तरफ जातिवाद का राग अलापने वाले थे, मोदी जी के लिए देश हैं। एक नए भारत का दर्शन दुनिया कर रही है।

शामली कैराना लोकसभा सीट का भी अपना महत्व है। अब सोने पर सुहागा हो गया, बीजेपी के साथ लोकदल आ गई। मिलकर किसानों के सम्मान के लिए कार्य करेंगे। यमुना की सफाई भी होगा। पलायन पर पूरी तरह विराम लगेगा। आज शामली में व्यापार फल फूल रहा है। अब सही दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है। भारत दुनिया की शक्ति बनेगी, नए भारत के लिए सभी को जुटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed