फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: BJP leader Vivek Premi arrested, case was filed against 10 people

Shamli: भाजपा नेता विवेक प्रेमी गिरफ्तार, बोले- जेल जाऊंगा...लड़ाई जारी रहेगी, मुकदमे झूठे

Tue, 25 Mar 2025 04:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 25 Mar 2025 04:22 PM IST
सार

शामली में एक विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि 15 दिन पहले योगी बाबा करणनाथ की तरफ से भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी समेत दस लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में आज भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Shamli: BJP leader Vivek Premi arrested, case was filed against 10 people
भाजपा नेता को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली शहर के गांधी चौक में दुकान को लेकर व्यापारियों और मंदिर कमेटी के बीच चल रहे विवाद को लेकर 15 दिन पहले योगी बाबा करणनाथ की तरफ से भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी समेत दस लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेक प्रेमी समेत दस लोगों पर हाथों में लाठी डंडे व तमंचे लेकर गाली गलौच करने और तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस ने विवेक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ये था मामला : गांधी चौक स्थित शिव मंदिर के बाहर नौ दुकानों को लेकर मंदिर कमेटी और व्यापारियों के बीच मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। 12 मार्च को व्यापारी संजीव बंसल ने न्यायालय से स्टे आर्डर होने की बात कहते हुए मंगलवार को दुकान खोल ली थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'नेहा में कोई दोष नहीं था...', भाभी सादगी और ईमानदारी की मिसाल थी; योगेश पर चचेरे भाई अक्षय का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर मंदिर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने दुकान खोलने का विरोध किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया था।

व्यापारी का कहना था कि मंदिर कमेटी पक्ष के लाेगों ने उसकी दुकान में घुसकर जबरन कब्जे का प्रयास किया जबकि बाबा करणनाथ का कहना था कि दुकानें मंदिर की संपत्ति है, जिन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।

दुकान की चाबी उनके पास होने के बाद भी व्यापारी ने गलत तरीके से ताला तोड़कर दुकान खोली है। एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समझाकर मामला शांत कराया था। इस मामले में बाबा करणनाथ की तरफ से शहर कोतवाली में रिपेार्ट दर्ज कर्रा गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed