Shamli: हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश के शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली सादात कट पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं टक्कर लगने के बाद कार पलटने से चालक व महिला घायल हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे पर बिडौली सादात कट के निकट पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सवार व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार हाईवे पर पलट गई, जिसमें कार चालक व महिला घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार को जिला सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर कलालटी निवासी श्रीचंद्र पुत्र हरज्ञान सिंह, वेदपाल पुत्र लीला, विजयराम पुत्र मामचंद थानाक्षेत्र के गांव बिडौली सादात में तेहरवी में शामिल होने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: बिछने लगी सियासी बिसात: मेरठ सीट पर अब कांग्रेस की मजबूत दावेदारी, BJP-RLD गठबंधन के बाद ये है मास्टर प्लान
जब वे मेरठ करनाल हाईवे स्थित गांव बिडौली सादात जाने वाले कट में बाइक मोड़ी तो उसी समय पीछे से आ रही कार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर लगने से बाइक समेत उस पर सवार तीनों लोग दूर जा गिरे और कार भी पलट गई। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर श्रीचंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं हादसे में टक्कर लगने के बाद पलटी कार में सवार चालक और महिला भी घायल हो गई। बिडौली चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि बाइक सवार तीन लोगों को कार ने टक्कर मार दी थी, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई।