{"_id":"670bb6fcea490a22c209a4ed","slug":"shamli-amarjeet-who-robbed-axis-bank-said-that-he-had-looted-only-rs-36-lakh-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: एक्सिस बैंक में लूट करने वाला अमरजीत बोला, केवल 36 लाख लूटे थे, बैंक मैनेजर ने क्यों बताए 40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: एक्सिस बैंक में लूट करने वाला अमरजीत बोला, केवल 36 लाख लूटे थे, बैंक मैनेजर ने क्यों बताए 40 लाख
Sun, 13 Oct 2024 05:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:33 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपी अमरजीत का कहना है कि उसने एक ट्रक खरीदा था, जिसका उस पर 38 लाख का कर्ज हो गया था। यही कर्ज चुकाने के लिए उसने बैंक में लूट की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बैंक लूट करने वाला अमरजीत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के एक्सिस बैंक से 40 लाख की लूट के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में लिलोन के 50 हजार के इनामी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कर्ज के 38 लाख रुपए चुकाने की खातिर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से लूटे गए रुपयों में से 30 लाख 20 हजार रुपए और तमंचा बरामद किया गया है। अमरजीत का कहना है कि उसने 36 लाख लूटे थे, जबकि बैंक मैनेजर ने 40 लाख बता दिए। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि लूट प्रकरण में 8 टीमों को लगाया हुआ था। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपी अमरजीत को शामली से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि उसने ट्रक खरीदा था, जिस कारण उस पर 38 लाख का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने एक अक्तूबर को वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद वह गांव में अपने नलकूप पर चला गया था, जहां पर उसने कपड़े बदले और रुपयों को घर के अन्दर ही रख दिया। डीआईजी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
25 को भी बैंक में लूट का किया था प्रयास
आरोपी अमरजीत ने पूछताछ में बताया कि उसने 25 सितंबर को बैंक की रेकी की थी। साथ ही लूट का भी प्रयास किया था। बिना मास्क लगाए ही वह बैंक में रेकी की थी। भीड़ अधिक होने का कारण वह लूट में सफल नहीं हो सका था। बाद में 1 अक्टूबर को उसने वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी अमरजीत ने पूछताछ में बताया कि उसने 25 सितंबर को बैंक की रेकी की थी। साथ ही लूट का भी प्रयास किया था। बिना मास्क लगाए ही वह बैंक में रेकी की थी। भीड़ अधिक होने का कारण वह लूट में सफल नहीं हो सका था। बाद में 1 अक्टूबर को उसने वारदात को अंजाम दिया।
36 लाख लूटने का किया दावा, बैंक मैनेजर बता रहा 40 लाख
डीआईजी ने बताया कि अमरजीत का कहना है कि उसने 36 लाख रुपए लूटे थे, जबकि बैंक मैनेजर ने 40 लाख लूटने की बात कही थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
डीआईजी ने बताया कि अमरजीत का कहना है कि उसने 36 लाख रुपए लूटे थे, जबकि बैंक मैनेजर ने 40 लाख लूटने की बात कही थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है।