फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: A moving school van caught fire, the driver and 17 children jumped out to save their lives

Shamli: चलती स्कूली वैन में लगी आग, केबिन में धुआं भरने पर मची चीखपुकार, चालक और 17 बच्चों ने कूदकर बचाई जान

Tue, 22 Oct 2024 06:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Oct 2024 06:14 PM IST
सार

चैत्नय पब्लिक स्कूल की वैन मंगलवार को बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। अचानक चलती वैन के इंजन में आग लग गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Shamli: A moving school van caught fire, the driver and 17 children jumped out to save their lives
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लांक गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर चलती स्कूली बच्चों से भरी वैन में आग लग गई, जिससे वैन के अंदर धुंआ फैल गया। किसी तरह 17 बच्चों और चालक ने कूदकर जान बचाई। गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

 

कैराना रोड पर चैतन्य पब्लिक स्कूल है। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे चालक रामबीर सिंह स्कूली वैन में छात्रों को लेकर बुटराडी, झाल, फुगाना और अन्य स्थानों के लिए जा रहा था। वैन लांक गांव के पास पहुंची तो अचानक ही उसके इंजन में आग लग गई। वैन में बैठे बच्चों में चीखपुकार मच गई। धुआं वैन के अंदर चला गया। चालक और करीब 17 बच्चों ने किसी तरह वैन से कूदकर जान बचाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन में आग लगने की सूचना पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अभिभावक भी मौके दौड़े-दौड़े आए। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ हंगामा किया। बुटराडी के अशोक का कहना था कि दूसरी वैन से बच्चों को भेजने की मांग वह पूर्व में भी स्कूल प्रशासन से कर चुके हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं की गई। पुलिस के समझाने पर ही लोग शांत हुए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन

आग लगने की बात गलत
वहीं स्कूल के संचालक आनंद पुंडीर का कहना है कि वैन में आग नहीं लगी थी। हीट होने के बाद धुआं जरूर निकल आया था। तुरंत ही दूसरी गाड़ी को लेकर बच्चों को उनके घर तक पहुंचाया गया। अभिभावकों की शिकायत के बाद वैन को ठीक कराकर ही संचालन कराया जा रहा था।
 

जांच कराएंगे 
वैन में आग लगने के मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
-रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed