फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shaheed ke naam kanya college banaane ki maang

बनत में शहीद प्रदीप के नाम पर कन्या इंटर कॉलेज बनाने की मांग  

Fri, 22 Feb 2019 11:37 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 22 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
shaheed ke naam kanya college banaane ki maang
file - फोटो : amarujala
उप्र माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पुलवामा में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान प्रदीप कुमार और अमित कुमार के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद के परिवारों को उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान लोगों ने शहीद प्रदीप के नाम से बनत में कन्या इंटर कॉलेज बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उप्र माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति पहले शामली के मोहल्ला रेलपार में शहीद हुए अमित कुमार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अमित के पिता सोहनपाल और भाईयों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। शहीद के पिता सोहनपाल ने बोर्ड अध्यक्ष से कहा कि उनका बेटा शहीद हुआ है। अब वे चाहते है कि केंद्र सरकार जवानों की ऐसी व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम करें कि फिर इस तरह की घटना न हो। सरकार शहीद के परिवारों का ध्यान रखे और सहानुभूति बनाए रखे। इसके बाद धर्मवीर प्रजापति कस्बा बनत में शहीद प्रदीप कुमार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के पिता जगदीश सिंह, बेटे सिद्धार्थ और पत्नी शर्मिष्ठा आदि परिजनों से बातचीत कर उनके दुख दर्द को साझा किया। इस दौरान  लोगों ने शहीद प्रदीप कुमार के नाम से बनत कस्बे में कन्या इंटर कालेज बनाने की मांग की। परिजनों ने यह भी मांग रखी कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों को साल में एक महीने की छुट्टी मिलती है। समय कम मिलने के कारण वे घर परिवार की देखभाल पूरी तरह से नहीं कर पाते। हर जवान को साल में एक बार उनके घर के निकट के शहर में तैनात किए जाने की सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए ताकि वे देश की सुरक्षा के साथ अपने घर परिवार की भी देखभाल कर सके। 
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि शहीद परिवारों के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की पूरी सहानुभूति है। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर देश में गम का माहौल है। उन्होंने अपनी और सरकार की तरफ से शहीद के परिजनों की मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों और लोगों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उनकी बातों को संगठन के सामने भी रखा जाएगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश, राजवीर सिंह, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुुराधा ने शहीद जवानों के परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस
शामली। पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी ने शुक्रवार को शहीद जवानों के आवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। अनुराधा चौधरी शामली में शहीद अमित कुमार के आवास पर पहुंचकर शहीद के चित्र पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शहीद की मां उर्मिला और अन्य परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इसके बाद बनत में पहुंचकर अनुराधा चौधरी शहीद प्रदीप कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद के पिता, भाई और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


कस्बा बनत की आबादी करीब 22 हजार है। यहां पर कोई इंटर कॉलेज नहीं है। कस्बे में कन्या इंटर कॉलेज की आवश्यकता है। इसका प्रस्ताव करीब छह माह पहले गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा को सौंपा गया था। अब कस्बे के लोगों की मांग है कि शहीद प्रदीप कुमार के नाम पर कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाएं। लोगों ने उप्र माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति के सामने शहीद प्रदीप के नाम पर कन्या इंटर कालेज बनाने की मांग रखी है। - राजीव कुमार, अध्यक्ष नगर पंचायत बनत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed