फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Settlement of only two out of 71 complaints

71 शिकायतों में से सिर्फ दो का निस्तारण

Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Settlement of only two out of 71 complaints
उन तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : SHAMLI
शामली/ऊन। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का अंबार लग गया। डीएम ने शिकायतें सुनकर अधिकारियों को समय पर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर मात्र दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ऊन तहसील सभागार में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता मे संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। फरियादियों कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाए। लापरवाही बरतने वाले संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा 71 प्रार्थना पत्र निस्तारण हेतु रखे गए, जिनमें से मौके पर मात्र दोे शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस एवं विद्युत विभाग से प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबधित अधिकारियों को कठोर चेतावनी गई। गांव ताहरपुर निवासी नीटू ने सपूंर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर मुजफ्फरगर निवासी एक व्यक्ति पर विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख 15 हजार ठगने का आरोप लगाया है। थाना झिंझाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। एसपी शामली ने थानाध्यक्ष झिंझाना को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी अजय कुमार पांडे, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, उपजिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, सीएमओ संजय भटनागर, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम सदर संदीप कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 50 शिकायतों में से दो का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed