फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Self help group women allege exploitation

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया शोषण का आरोप

Fri, 25 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Self help group women allege exploitation
कलक्ट्रेट में डीएम से शिकायत करने पहुंची स्वयं सहायता समूह शक्ति संगठन से जुड़ी महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। स्वयं सहायता समूह शक्ति संगठन रतन एकता ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपने मानसिक शोषण का आरोप लगाया। संगठन की अध्यक्ष पूजा ने कहा कि हमारे संगठन से जिले की करीब तीन हजार महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें से कई महिलाओं का मानसिक शोषण किया जा रहा है। आरोप है कि कुछ एनआरएलएम, ब्लॉक और समूह सखी की मिलीभगत से उनके बैंक खातों से पैसे निकाले जा रहे हैं। उनकी पासबुक मांगी जा रही हैं। महिलाओं पर हमारे संगठन से न जुड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। उनके साथ झगड़ा कर परेशान किया जाता है। उन्हें रोजगार की भी कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है। लघु उद्योग लगाने से रोका जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस मौके पर शबाना, पूजा, सविता, बबीता, रीना, कविता, सुशीला, संगीता, राजेश, कमलेश, पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed