फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   selection will be of roadway drivers and conductors

रोडवेज चालकों परिचालकों का होगा चयन

Fri, 01 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 01 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
selection will be of roadway drivers and conductors
परिवहन सेवा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
शामली। यूपी रोडवेज की बसों में 362 नए चालकों एवं परिचालकों को संविदा पर नौकरी पर रखा जाएगा। ज्यादा से ज्यादा रोडवेज बसों के अनुबंध करने की औपचारिकता पूरी करने की कवायद शुरू हो गई है। इन पदाें के लिए ऑनलाइन 450 आवेदन आए थे। जल्द ही चालकों, परिचालकों का चयन होने की संभावना है।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र में यूपी रोडवेज के  सहारनपुर, छुटमुलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, गंगोह, शामली डिपो कार्यरत हैं। इन रोडवेज डिपो में ज्यादातर चालक-परिचालक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे रोडवेज में चालकों एवं परिचालकों का टोटा हो रहा है। इसीलिए संविदा से चालक परिचालक भर्ती कराई जा रही है।
विज्ञापन


परिवहन निगम शामली के एआरएम युजवेंद्र ने बताया कि 362 में 150 चालक और 212 परिचालक पद हैं। इनके लिए यह तैयारी चल रही है। शामली रोडवेज के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शामली- गंगोह अनुबंधित बसों के डिपो हैं। इन बसों पर चालक तो निजी बसों का होता है। परिचालक निगम को रखना होता है। दोनों डिपो को 15-15 परिचालक कम है। जहां निगम के डिपो हैं, वहां निगम की बसों के लिए चालकों और परिचालकों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन 450 आवेदन भरे गए थे। इनमें रखी गई योग्यता के अनुरूप चयन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed