फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seeing the easy question paper of mathematics, the faces of the candidates blossomed

सभी सवाल कोर्स से आए, अच्छे अंक मिलेंगे

Fri, 13 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seeing the easy question paper of mathematics, the faces of the candidates blossomed
शामली बीएसएम स्कूल में परिक्षा देकर लोटते छात्र - फोटो : SHAMLI
शामली। सीबीएसई की हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में प्रश्नपत्र आसान आने पर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि सभी सवाल कोर्स से आए है और उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। उन्हें उम्मीद है कि गणित में उन्हें अच्छे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीबीएसई की जिले में आठ केंद्रों पर हाईस्कूल की गणित की परीक्षा हुई। जिला नोडल अधिकारी डा. एके गोयल ने बताया कि हाईस्कूल गणित की परीक्षा में कुल 2634 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2602 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 32 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। गणित की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में यह डर बना था कि कहीं कठिन प्रश्नपत्र न आ जाए, लेकिन परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थी उत्साहित थे और उनके चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए। वंश मित्तल ने बताया कि गणित की परीक्षा को लेकर पहले से ही तैयारी की गई थी। इसके बाद भी डर लग रहा था कि कहीं कठिन प्रश्नपत्र न आ जाए, लेकिन प्रश्नपत्र आसान आया। उसने सभी सवाल हल किए और उसे उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे। वहीं, अमर ने बताया कि गणित की परीक्षा में एक-दो सवाल ही ऐसे रहे, जिसमें उसे सोचना पड़ा, बाकी सभी सवाल आसान रहे। सभी कोर्स से ही आए थे। उसे उम्मीद है कि परीक्षा में बेहतर नंबर आएंगे। शुभम अरोरा का कहना था कि गणित की परीक्षा से पहले कई दिन की छुट्टी थी, जिस कारण तैयारी करने का पूरा समय मिला। प्रश्नपत्र आसान रहा। उसने सभी सवाल हल किए हैं। गौरव ने बताया कि प्रश्नपत्र में सभी सवाल कोर्स से ही आए थे। कोई सवाल बाहर से न होने के कारण प्रश्नपत्र आसान रहा। उसे उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे। अचल अग्रवाल ने बताया कि दो-दो नंबर वाले सवालों को समझने में थोड़ा समय लगा। उसने सभी सवाल हल किए है। प्रश्नपत्र में उलझन वाली कोई बात नहीं लगी। पीयूष ने बताया कि तीन नंबर वाले कुछ सवालों में उलझन बनी रही, लेकिन चार नंबर वाले सवाल आसान थे। वैसे पूरा पेपर देखा जाए तो आसान रहा। उसे उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे।

शढमली  सीबीएसई की परिक्षा देकर लोटते छात्र छात्राऐ

शढमली सीबीएसई की परिक्षा देकर लोटते छात्र छात्राऐ- फोटो : SHAMLI

शामली  सीबीएसई की परिक्षा देकर लोटती छात्र छात्राऐ

शामली सीबीएसई की परिक्षा देकर लोटती छात्र छात्राऐ- फोटो : SHAMLI

शामली  सीबीएसई की परिक्षा  के बाद प्रश्नपत्र देखती छात्राएं

शामली सीबीएसई की परिक्षा के बाद प्रश्नपत्र देखती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed