फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SDM raids in Electricity Corporation offices

विद्युत निगम कार्यालयों में एसडीएम ने मारे छापे

Wed, 30 Mar 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
SDM raids in Electricity Corporation offices
ऊन में 33/11 बिजली घर का निरीक्षण करते एसडीएम विशु राजा। - फोटो : SHAMLI
विद्युत निगम कार्यालयों में एसडीएम ने मारे छापे
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर सभी एसडीएम ने मंगलवार को अपनी तहसीलों के विद्युत निगम के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कैराना में एसडीओ समेत 11 विद्युतकर्मी गैर हाजिर मिले। सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। शामली के विद्युत वितरण खंड प्रथम में सात, कैराना में तीन और ऊन में एक विद्युत कर्मचारी गैर हाजिर मिला।
एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने सुबह 10:30 बजे करमूखेड़ी बिजलीघर के अधिशासी अभियंता खंड प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के अनुसार राकेश कुमार यादव, मीनू, संगीत कुमार पांडेय, महबूब अली, कपिल देव, अरविंद कुमार व प्रवीण कुमार कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए एसडीएम ने अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रघुवंशी को निर्देश दिए। एसडीएम ने घरेलू विद्युत कनेक्शन के पटल सहायकों, अधिष्ठान सहायक के पटल का निरीक्षण किया। विद्युत बिल संबंधी समस्याओं के आवेदन पत्र लंबित पाए गए। जिनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैराना एसडीएम संदीप कुमार ने उपखंड अधिकारी कार्यालय का सुबह 10:25 बजे निरीक्षण किया। यहां कुल नौ अधिकारियों/कर्मचारियों में से छह उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान एसडीओ कैराना ओमप्रकाश उपस्थित नहीं मिले। मौके पर उपस्थित स्टाफ ने बताया कि वह गांव झाड़खेड़ी स्थित विद्युत केंद्र पर गए हैं। निरीक्षण के समय अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियो में टीईजी अवधेश कुमार, जेई राहुल कुमार, टीजी कय्यूम शामिल रहे। एसडीएम ने अनुपस्थित सभी का स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए। समय से कार्यालय में उपस्थित होने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन एसडीएम विशु राजा ने 33/11 ऊन टाउन, सब स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां माधव, सुनील कैश काउंटर पर बैठे मिले, वह बिलिंग कार्य कर रहे थे। सब स्टेशन पर सचिन गौड़ एसएसओ तैनात पाए गए। एसडीएम ऊन को अवगत कराया गया कि उनकी ड्यूटी प्रात: 8:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक सब स्टेशन पर है। एसडीएम ने उपस्थित पंजिका का भी निरीक्षण किया। जिसमें कुछ लाइनमैनों ने हस्ताक्षर नहीं किए थे। माधव ने बताया गया कि सब स्टेशन पर जेई दिनेश कुमार की तैनाती है। निरीक्षण के समय दिनेश कुमार, सब स्टेशन पर उपस्थित नहीं मिले। बताया गया वह मुख्यालय पर किसी कार्य हेतु गए हैं। अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांग कर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed