फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Scorched people in the hot sun

चिलचिलाती धूप में झुलसे लोग

Thu, 29 Apr 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Scorched people in the hot sun
चिलचिलाती धूप में झुलसे लोग
विज्ञापन

शामली। प्रचंड गर्मी के चलते बृहस्पतिवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। गर्मी के चलते दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम चार बजे आकाश में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

पिछले छह दिनों से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। बृहस्पतिवार को भी दिन निकलते ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना प्रारंभ कर दिया। दोपहर 12 से लेकर दोपहर दो बजे तक गर्म दिन रहा। गर्मी के चलते आम नागरिकों को सड़कों पर निकलना कठिन हो गया। गर्मी के चलते ही लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर तीन बजे के बाद आकाश में बादल छा गए। मौसम का रुख बदलने के कारण लोग अपनी खरीदारी के लिए निकले। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री और रात का तापमान स्थिर रहा। भीषण गर्मी के चलते इस सीजन का बृहस्पतिवार सबसे गरम दिन रिकार्ड रहा। दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में शुक्रवार को मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। दिन का तापमान तीन डिग्री तापमान लुढ़केगा और रात का तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में दिन और रात के तापमान का आंकड़ा
दिन- तारीख- दिन का तापमान- रात का तापमान-
बृहस्पतिवार 29 अप्रैल - 42 डिग्री सेल्सियस -23 डिग्री सेल्सियस-
- बुधवार- 28 अप्रैल- - 41 डिग्री सेल्सियस - 23 डिग्री सेेल्सियस
-मंगलवार- 27 अप्रैल- 41 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस-
- सोमवार- 26 अप्रैल - 39- डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
रविवार- 25 अप्रैल- 38- डिग्री सेल्सियस - 18 डिग्री सेल्सियस
- शनिवार- 24 अप्रैल- 34 डिग्री सेल्सियस - 18 डिग्री सेल्सियस
-शुक्रवार- 23 अप्रैल- 30 डिग्री सेल्सियस- 17 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed