फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Scientists have shown capacity

चार्ट मॉडल एवं वाद विवाद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने वैज्ञानिक कुशलता दिखाई

Mon, 17 Oct 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 17 Oct 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Scientists have shown capacity
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूपी की ओर जिला विज्ञान क्लब शामली ने कैैैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय टेक फेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन निबंध, भाषण, चार्ट मॉडल एवं वाद विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने वैज्ञानिक कुशलता दिखाई।  इसमें कई कॉलेजों से आए बच्चों ने बढ़ चढ़कर सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगियों ने डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा ली। दूसरी ओर वाद विवाद में विज्ञान एवं मानवीय संवेदनाओं का द्वंद्व जारी रहा। चार्ट और मॉडल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के वैज्ञानिक सोच एवं वैज्ञानिक कुशलता को दर्शाया। इसके साथ ही नन्हें वैज्ञानिकों ने अपनी अभूतपूर्व कल्पनाशक्ति से लोगों को चकित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विज्ञान महोत्सव का आयोजन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक  वीके गुलाटी  के नेतृत्व में किया जा रहा है। मुख्य जज एचएन दत्ता (सीनियर साइंटिस्ट), डायरेक्टर रेमटेक शामली है। इस दौरान डॉ. अर्चना शर्मा, रीना सिंह, डॉ. अरुण मौर्या, वीके मित्तल, डॉ. डीके पांडे, एमसी गुप्ता, एमएल गुप्ता, सुनील कुमार रवि एवं अर्जुनराम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया एवं प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल एवं सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।


इस दौरान  विकास कपूर, गरिमा अग्रवाल, अरविंद गोयल, हेमू सिंह, विक्रम यादव, संदीप नामदेव, आलोक गोयल आदि मौजूद रहे। जिला विज्ञान समन्वयक वीके गुलाटी ने बताया कि विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन कुछ प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। जिनमें तीसरे दिन फाइनल के लिए चयनित छात्र-छात्राओं का परिणाम बताया गया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के प्रथम चरण में 21 टीमों में से टॉप तीन टीमों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। जिसमें प्राइड एकेडमी कांधला, रॉक गोल्ड एकेडमी एवं सिल्वर बेल्स स्कूल की टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed